VIRAL VIDEO: देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे शख्स पर घरवालों को हुआ शक, कूलर में जा छिपा बेचारा

Man hide inside cooler: हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लेकिन लड़की के परिवार को भनक लग गई कि उससे कोई लड़का मिलने पहुंचा है। उसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

मामला राजस्थान का है, जहां शुरुआत ऐसे हुई कि घरवालों को कुछ आवाजे आने लगीं। इसके बाद उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। तो उन्होंने पूरे घर में ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने देखा कि एयर कूलर में कोई घुसा हुआ है। घरवालों को लगा कि कोई चोर घुसा होगा और भागने की कोशिश के चक्कर में वो कूलर के अंदर जा घुसा। उन्होंने रंगे हाथों लड़के को पकड़ लिया। शख्स कूलर के अंदर जमकर बैठा हुआ था।

cooler

इसके बाद कई दफा पूछने के बाद उसने कबूल किया कि वो अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। फिर घरवालों ने कपल को झाड़ लगाई। क्लिप में एक महिला को कहते सुना जा सकता है कि क्या तुम्हें शर्म नहीं आती ऐसी घटिया हरकत करते हुए?

इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना ही मुश्किल हो रहा है वहीं कई तो इस बात से हैरान हैं कि शख्स आखिरकार कूलर में घुसा कैसे। एक यूजर ने पूछा कि कूलर में ये फिट कैसे हुआ। एक ने कहा कि ओह कूलर फिक्स कर रहा होगा लगता है। एक ने कहा हंसने वाले इमोजी बनाए और लिखा- कूलर।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+