हाथी से मस्ती की खौफनाक सजा! गजराज ने पैरों तले कुचलकर छीन ली जिंदगी, सामने आया डरावना Video
Elephant Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथी को बार बार छेड़ रहा था। हाथी चुपचाप खड़ा था मगर ये शख्स जबरदस्ती उसके पैरों पर डंडा मार रहा था। इतने में हाथी को गु्स्सा आ गया और उनसे शख्स का जो हाल किया, वो दिल दहला देने वाला है।
हाथी एक समझदार और अक्लमंद जीव है। इंसानों से हाथियों की दोस्ती के भी कई मामले आपने देखे ही होंगे। मगर जब किसी जानवर को जबरदस्ती छेड़ा जाए तो जाहिर तौर पर इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। ऐसा ही हुआ एक 62 साल के शख्स के साथ, जो हाथी को छेड़ रहा था मगर इसका अंजाम बेहद से भी बेहद बुरा हुआ।

ट्विटर पर ये हाथी और इंसान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में शख्स ने लिखा है कि इसीलिए मैं बार-बार कहता रहता हूं हाथी बहुत शांत जानवर है उसको मत छेड़ो मत छेड़ो जिस दिन उसको गुस्सा आ गया तो तुम्हारा ऐसा ही हाल होगा जैसा इस 62 साल के व्यक्ति का हुआ है यह व्यक्ति हाथी को बार-बार अटैक कर रहा था।
घटना है साउथ इंडिया के करहल की, जहां शख्स बार बार हाथी को छेड़े जा रहा था। हाथी पहले तक शांत खड़ा हुआ था। हाथी को जब वो छेड़ रहा था तो हाथी बार बार अपना पैर हटा रहा था मगर ये शख्स फिर भी बार बार उसी चीज को दोहरा रहा था। जल्द ही हाथी ने अपना आपा खो दिया और उसके ऊपर पैर रख दिया।
मामला सिर्फ यहीं नहीं थमता। शख्स खुद को संभालने की या फिर वहां से भाग खड़े होने की कोशिश करता, इससे पहले ही हाथी ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। हाथी ने एक-एक कर अपने दोनों पैर उसके ऊपर रख दिये। शख्स बुरी तरह से हाथी के पैरों तले दब जाता है और चंद सेकेंड में ही उसके प्राण निकल जाते हैं।
इसके बाद हाथी उसे अपनी सूंड से उठा देता है और हवा में उछाल कर फिर दोबारा जमीन पर पटक देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप देखने के बाद हर कोई हैरान है कि हाथी का गुस्सा कितना खतरनाक हो सकता है। 62 साल के इस शख्स को हाथी को छेड़ना काफी महंगा पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications