SHOCKING! ऑनलाइन खोज रहा था बीवी, शख्स को लग गया लाखों रुपये का चूना
कई बार लोग ऑनलाइन पार्टनर की तलाश में रहते हैं। इसके लिए कई सारे डेटिंग प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध हैं, जिनपर लॉगिन कर आप किसी से बातचीत भी कर सकते हैं। मगर हाल ही में 40 साल के एक शख्स के साथ ऑनलाइन पार्टनर ढूंढते वक्त कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गए।
दरअसल 40 साल का एक तलाकशुदा शख्स ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश कर रहा था। मगर उसे ये तलाश काफी भारी पड़ गई, जिसके बाद उसे अपनी खून पसीने की कमाई ही तलाशनी पड़ गई। जी हां! डेटिंग ऐप से उसे ऐसा भारी भरकम चून लगा कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

ये घटना तब सामने आई जब उसने अपने एक दोस्त के साथ डेटिंग ऐप उर माई लाइफ पर खोजबीन शुरू की। यहीं पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने खुद को मित्रा बताया और दावा किया कि वो भी तलाकशुदा है। उनकी बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ी और उन्हें शादी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि शख्स को पता नहीं था कि उसकी ये तलाश बुरे सपने में बदल जाएगी।
महिला, जो शुरू में सच्ची लग रही थी, उसने बाद में उस शख्स को फॉरेन मनी इंवेस्टमेंट के अपने इंट्रस्ट के बारे में बताया। उसने उसे बताया कि वो इसमें सफल भी हुई है। शख्स को समझ में ही नहीं आया कि ये ठगी हो सकती है। जैसे जैसे उनकी बातचीत बढ़ती गई, महिला की असली पहचान साइबर जालसाज के रूप में सामने आती गई। उसका धोखा सिर्फ़ प्यार और साथ के झूठे वादों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वो उससे पैसे भी लूटना चाहती थी।
विदेशी मुद्रा व्यापार के ज़रिए आसानी से धन कमाने की कहानी बुनकर, वो उस व्यक्ति को 21 लाख रुपये की बड़ी रकम देने के लिए राजी करने में कामयाब रही। इसके बाद जब पैसा चला गया तो उसे समझ में आया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। पीड़ित ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देने का मन बनाया। इस मामले में अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications