Kedarnath VIDEO: शख्स ने हेलीकॉप्टर के पास ली ऐसी सेल्फी, बदले में लात-घूसों से हुई धुनाई
Kedarnath Video: कई बार लोगों की बेवकूफियों का खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ जाता है। लेकिन ये लोग फिर भी नहीं सुधरते। केदारनाथ से सामने आया एक हालिया मामला इस बात का जीता जागता उदाहरण है। मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में केदरानाथ में सेल्फी का क्रेज एक शख्स के सिर चढ़कर ऐसा बोला कि गनीमत से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।
दरअसल, केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर एक शख्स सेल्फी लेने में इतना व्यस्त था कि उसने कुछ नहीं सोचा। बस वो वहां सेल्फी लेने लगा। ये सब हेलीपैड के कर्मचारियों ने जब देखा तो उसे वहां से लात घूंसे और थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दिया।
(वीडियो-नीचे)

गनीमत रही कि सतर्क कर्मचारियों ने शख्स को समय रहते बाहर निकाल दिया। इससे कोई भी बड़ी दुर्घटना होने से टल गई और उड़ान पूरी हुई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरता है लेकिन तभी रनवे के पास एक सनकी शख्स सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाता है। हेलीकॉप्टर शख्स से ना टकरा जाए और कोई बड़ी अनहोनी ना हो, इसके लिए पायलट उड़ान भरने से पहले ही एक और बार उतर जाता है। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर सेवा के कर्मचारी वहां आते हैं और शख्स की ओर दौड़ते हैं।
शख्स साफ देख रहा है कि हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा है फिर भी वो अपना कैमरा चालू रखता है औऱ शूटिंग करता रहता है। इससे गुस्से से आग बबूला कर्मचारी नाराज हो जाते हैं और सेवा में बाधआ डालने और असुविधा पैदा करने के लिए युवक की धुनाई कर देते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
केदारनाथ यात्रा की बात की जाए तो अन्य मंदिरों के उलट भोलेनाथ का ये धाम पूरे दिन खुला रहता है। केदारनाथ धाम साल मे केवल छह महीने के लिए ही भक्तों के लिए खुलता है। अक्षय तृतीया के शुभ दिन के बाद केदारनाथ यात्री तीर्थयात्रा भगवान शिव के दर्शन के लिए शुरू होती है। इस साल कीबात करें तो मंदिर 25 अप्रैल से 15 नवंबर तक खुला है।












Click it and Unblock the Notifications