बीच नदी में शख्स का किया ऐसा बुरा हाल, वीडियो देख दोस्ती पर से उठ जाएगा भरोसा
वायरल वीडियो में दोस्तों पर भरोसा करके उफनती नदी को शख्स ने पार करने का जोखिम तो उठा लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि बीच नदी में उसका हाल बेहाल हो जाएगा।
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है। आमतौर पर दोस्तों के कई तरह के वीडियोज आप देखते होंगे। दोस्ती में कुछ नहीं देखा जाता कि आप क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। उस वक्त तो बस दोस्ती ही दिखती है। लेकिन एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर किसी का भी दोस्ती पर से भरोसा उठ जाएगा। मजेदार होने के साथ-साथ ये वीडियो खतरनाक भी है। दोस्त पर भरोसा करके उफनती नदी को शख्स ने पार करने का जोखिम तो उठा लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि बीच नदी में उसका हाल बेहाल हो जाएगा।

रस्सी के सहारे नदी पार करता दिखा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रस्सी के सहारे नदी पार कर रहा है। नदी पार करने के लिए जिस रस्सी का सहारा वो ले रहा है, उसे दोनों छोर से उसके दोस्तों ने पकड़ा हुआ है।
वायरल हुआ वीडियो
एक किनारे से वो शख्स बड़े आराम से बीच तक तो आ गया, लेकिन फिर शुरू हुआ खेल। दरअसल, शख्स के बीच नदी पर पहुंचते ही उसके दोस्त जोर-जोर से रस्सी को हिलाते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

बेहद फनी और खतरनाक है वीडियो
लेकिन ये वीडियो फनी होने के साथ-साथ खतरनाक भी है। वीडियो में जो नदी दिख रही है, वो उफनती हुई है। नदी का बहाव देखकर किसी का भी हाल बेहाल हो जाएगा। कुछ ऐसा ही उस शख्स के साथ भी हुआ होगा, जिसे बीच नदी पर पहुंचते ही उसी के दोस्तों ने उछालना शुरू कर दिया।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो देखते ही लोग काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग दोस्तों पर भरोसा ना करने की सलाह दे रहे हैं। तो कुछ लोगों को पुराने वीडियोज वाले मीम्स की याद आ रही है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में फनी वीडियोज भेज रहे हैं।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
कुछ यूजर्स नदी के दूसरे छोर पर पहुंचते ही दोस्तों को बंदूक से उड़ाने वाले मीम्स भेज रहे हैं। वैसे वीडियो देखने में बेहद फनी है, लेकिन उस शख्स का बीच नदी पर पहुंचते ही कितना बुरा हाल होगा, इस बात का अंदाजा भी लगा पाना काफी मुश्किल है।

शख्स ही हुई हालत खराब
वीडियो में शख्स काफी डरा हुआ दिख रहा है। बीच नदी में आकर उसकी हालत खराब हो जाती है। वो दूसरे किनारे पर आने की पूरी कोशिश करता है लेकिन दोस्त उस किनारे से उसके दोस्त उसे उछालने की पूरी कोशिश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications