एक साथ 15 सिगरेट पीने वाले शख्स का वीडियो वायरल, जिसने देखा वीडियो वो रह गया दंग

नई दिल्ली, सितंबर 21। धूम्रपान और नशा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सरकार तमाम उपाय अपनाती है, लेकिन लोग फिर भी धूम्रपान और नशे का सेवन करते हैं। वैसे स्मोकिंग और ड्रिंक दोनों ही ऐसी आदतें हैं जो एकबार किसी को लग जाती है तो जल्दी से छूटती नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

एक साथ 15 सिगरेट पीता दिखा शख्स

एक साथ 15 सिगरेट पीता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में एक अजीब इंसान को देखा जा सकता है। इस इंसान को अजीब इसलिए कह सकते हैं, क्योंकि वो वीडियो में एकसाथ 15 सिगरेट पीते हुए दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि आखिरी ऐसा कैसे हो सकता है। वायरल वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इंस्टाग्राम पर Sk.Majhar नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो को 3.7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

लंबी-लंबी दाढ़ी रखी हुई है शख्स ने

लंबी-लंबी दाढ़ी रखी हुई है शख्स ने

वायरल क्लिप में एक शख्स कुछ लोगों के ग्रुप में बैठा हुआ है और अपने एक हाथ में 15 सिगरेट लगाकर उन्हें एक-एक कर पी रहा है। 15 सिरगेट पीने के बाद भी यह व्यक्ति एकदम सही नजर आ रहा है। उसे बिल्कुल भी असहज नहीं देखा जा सकता, बल्कि उसके चेहरे पर एक मुस्कान है। सिगरेट पीने वाला व्यक्ति अजीब से कपड़े पहने हुए हैं और लंबी-लंबी दाढ़ी उसने बढ़ाई हुई है।

वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन

वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को नेटिज़न्स ने रिपोस्ट करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा है कि कोई तो इसे रोक दो। एक अन्य यूजर ने लिखा है, "आदमी लापरवाही से जीवन से ऊँचा है।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "आदमी चेनस्मोकर्स के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।" एक अन्य यूजर ने कहा है कि इतनी सारी सिगरेट पीने के बाद उसकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+