VIRAL VIDEO: बेसब्री से तरबूज का इंतजार कर रहा बंदर, शख्स ने खिलाया तो दिया ऐसा रिएक्शन

Man eating watermelon with monkey: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर के साथ तरबूज खाता नजर आ रहा है। क्लिप में वो शानदार पल कैद है, जिसमें इंसान और बंदर की दोस्ती की झलक साफ देखने को मिल रही है।

इंसान और जानवरों के बीच प्यार भरे संबंधों के वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कई बार हमें ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जिसके बाद हमारा दिन ही बन जाए। हाल ही में वायरल हो रहा क्लिप भी कुछ ऐसा ही है।

Man sharing watermelon with monkey

वायरल हुआ प्यारा सा वीडियो
ट्विटर अकाउंट ब्यूटेनगेबिडेन पर ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि "एक साथ तरबूज खा रहे हैं।" वीडियो की शुरुआत में एक आदमी और एक बंदर आमने-सामने बैठे हैं और उनके बीच एक तरबूज रखा हुआ है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, आदमी तरबूज को दो टुकड़ों में काट देता है और बंदर को खाने के लिए एक टुकड़ा देता है। इसके बाद दोनों साथ में तरबूज का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं।

10 लाख लोगों ने देखा वीडियो
वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। लोगों को बंदर और इंसान का ये क्लिप बेहद पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो...

लोग बोले- 'कितना प्यारा'
एक यूजर ने कहा कि ये कितना प्यारा है। दूसरे ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया- केले ना भूलना दोस्तों। एक अन्य ने कहा, "कितना प्यारा है! वो कितने आराम से अपने तरबूज़ का इंतज़ार कर रहा था।" "इतना धैर्यवान और दिलचस्पी रखने वाला! चौथे ने कमेंट किया, "बंदर ने तरबूज का सबसे अच्छा हिस्सा खा लिया।" धैर्य का फल मीठा होता है। एक ने कहा कि बंदर को भी सबसे अच्छा हिस्सा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+