इंसान है या फिर सांपों का दोस्त, Snakes से भरा थैला लेकर पहुंचा जंगल, दिल थाम कर देखें Video

जंगल में एक थैला खाली करते एक शख्स का वीडियो हैरान कर देगा। दरअसल इस पूरे थैला में सांप से भरा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Man Sets Free Bag Full of Snakes

Man Sets Free Bag Full of Snakes: इंसान एक सांप (Snakes) देखकर कांप उठता है। लेकिन अगर सांपों से भरी बोरी देख ले तो क्या होगा? उसे छूना तो दूर उसके नजदीक तक जाने की हिम्मत ना होगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो (Video) में जो शख्स दिख रहा है उसे चाहे सांपों का मित्र कहें, हितैषी या फिर मसीहा कहें सब सच है।

वीडियो में दिख रहा शख्स ना सिर्फ सांपों से भरा थैला खाली करता है बल्कि सांपों की एक दूसरे से जकड़न को ठीला करता है। इसके लिए वो बाइट से भी नहीं डरता और सांपों के बीच में अपना हाथ डाल देता है। शख्स की सांपों के प्रति सेवा और भावनाएं एक अलग ही लेवल पर हैं।

ये वीडियो क्लिप 14 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। वीडियो में दिख रहा शख्स एक जंगल में हरे रंग सांपों से भरा थैला लेकर पहुंचता है। पहले तो लगता है इसमें कोई सामान होगा। लेकिन जब खाली करने लगता है तो पता चलता है कि उस पूरे थैले में सांप भरे गए थे। वीडियो रोंगटे खडे कर देने वाला है। ये तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 2525 लाइक्स मिल चुके हैं।

दरअसल, ये एक पुराना वीडियो है, जिसे 14 जनवरी को शेयर किया था। सांपों को रिहायशी इलाकों से पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाता है। ये वीडियो इसी मिशन के तहत एक शख्स को सांपों को जंगल में छोड़ने के दौरान शूट किया गया था। इस तरह कार्य लोगों को सर्प दंश से बचाने के लिए किए जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लगभग 81,000 और 138,000 लोगों की मौत सांप के काटने से होती है। रेंगने वाले इन जानवरों को खतरनाक शिकारी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+