'तुम वर्जिन नहीं हो इसलिए...' शादी के दिन व्हाइट ड्रेस पहनने से मंगेतर ने किया मना, हैरान कर देगी वजह

एक महिला ने अपनी क्रिश्चियन शादी में बाकी दुल्हनों की तरह सफेद ड्रेस पहनने की योजना बनाई। लेकिन लगता है उसके मंगेतर को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और उसने उसे शादी के दिन सफेद पहनने से इंकार कर दिया।

27 साल की महिला ने रेडिट पर अपनी कहानी बयां की है, जिसमें उसने बताया कि वो अपने मंगेतर से अपने स्कूल के ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद मिली थी। ये दोनों छह सालों से साथ थे और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

Wedding

महिला ने बताया कि उसके होने वाले पति ने शादी में सफेद पहनने से इंकार कर दिया। एक महीने पहले महिला ने अपने होने वाले पति को किसी सहकर्मी से ये बोलते हुए सुना कि मुझे शादी में सफेद नहीं पहनना चाहिए। ये सुनकर मुझे थोड़ा अजीब लगा। उसे लगा कि उसका फियांसे थोड़ा आर्टिस्टिक टाइप है तो हो सकता है कि सफेद कपड़ा पहनना उसके लिए थोड़ा बोरिंग हो जाए।

लेकिन महिला अपनी शादी में सफेद ड्रेस पहनने का ही मन बना चुकी थी। इसके बाद जा कर उसे अपने मंगेतर के सफेद कपड़ा पहनने के पीछे मना करने का कारण पता लगा। शख्स ने बताया कि महिला पवित्र नहीं है और वर्जिन भी नहीं है। इसलिए उसे सफेद कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। इसके बाद महिला ने कहा कि जब मैंने उससे पूछा कि सफेद के अलावा मुझे फिर कौन सा रंग पहनना चाहिए तो उसने कहा कि मुझे लाल रंग पहनना चाहिए।

जब मैंने ये सुना तो मुझे काफी अटपटा लगा। मैंने पूछा कि शादी में मैं लाल क्यों पहनूं? तो उसने कहा कि दुल्हन तभी सफेद पहनती हैं, जब वे पवित्र हों। शख्स को लगा कि इस बात में उसकी मां भी उसका साथ देंगी। लेकिन उसकी मां को भी ये सुनकर काफी धक्का लगा और उन्होंने अपने बेटे को समझाइश दी।

महिला ने कहा कि जब मंगेतर ने मुझे सफेद पहनने के पीछे इतना घटिया कारण दिया, तो मैंने सोचा कि मैं इससे शादी ही क्यों करूं। मैं जानती थी कि ये सब इतनी जल्दी हुआ लेकिन वो सुनकर मैं सन्न रह गई थी। वो धार्मिक भी नहीं है तो मैं यही सोचती रही कि वो ये सोच रहा था कि मैंने उसे जानने से पहले ही अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।

सोशल मीडिया पर महिला की स्टोरी सुनने के बाद हर कोई हैरान है। लोग महिला को फेवर कर रहे हैं और शख्स की जमकर आलोचना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+