इंसानियत की मिसाल! शख्स ने अधमरे गिरगिट को CPR देकर ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO

आजकल की दुनिया में लोग सबसे पहले अपने बारे में ही सोचते हैं। कई ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं, जहां लोग चाहकर भी किसी की मदद नहीं करना चाहते। हालांकि, कलयुगी दुनिया में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो दूसरों की मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये बात साफ जाहिर हो रही है। क्लिप में एक शख्स अधमरे गिरगिट की जान बचाता है।
(वीडियो-नीचे)

अधमरे गिरगिट की जान बचाने वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि एक गिरगिट जंगल में अधमरी हालत में पड़ा होता है तो शख्स की नजर उस पर पड़ती है। पहले तो उसे लगता है कि वो मर चुका है लेकिन वो उसे काफी देर हिलाने डुलाने के बाद अपने साथ ले आता है।

Man saves chameleon

क्लिप में गिरगिट को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि उसके अंदर थोड़ी सी भी जान बची है लेकिन शख्स इस बात का अंदाजा लगा लेता है और फिर उसे सही करने की कोशिश में जुट जाता है। शख्स पहले तो गिरगिट के मुंह और पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालता है लेकिन गिरगिट के शरीर में तब भी कोई हलचल नहीं होती। इसके बाद वो गिरगिट को मुंह से सीपीआर भी देता है। गिरगिट तब भी नहीं उठता। इसके बाद शख्स दोबारा कोशिश करता है तो गिरगिट के शरीर में हलचल होने लगती है।

शख्स बिल्कुल भी हार नहीं मानता और वो गिरगिट को वहां से उठाकर अपने साथ घर ले आता है। इसके बाद वो उसे दोबारा सीपीआर देता है और गिरगिट सांस लेने लगता है। फिर शख्स उसका खूब ख्याल रखता है और गिरगिट कुछ ही समय के बाद पहले की तरह एकदम ठीक हो जाता है।

इस शानदार क्लिप को देखने के बाद लोग वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस शख्स ने इंसानियत पर फिर से विश्वास जता दिया है। एक और ने कहा कि आज की मतलबी दुनिया में भी इंसानियत लोगों के अंदर जिंदा है।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+