तार में फंसे कबूतर की शख्स ने बस की मदद से ऐसे बचाई जान, वायरल हुआ दिल जीतने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में शख्स जिस तरह से तार पर फंसे कबूतर की मदद करता है, वो वाकई में दिल जीत लेने वाला है।

Credit: #VarinderChawla/Instagram

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए खुद को एनिमल लवर बताने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोगों को जानवरों से भले ही किसी तरह की सांत्वना ना हो, लेकिन वो इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट करने के चक्कर में ऐसा दिखावा जरूर करते हैं। वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो वाकई जानवरों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो इस बात का सबूत है कि ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो वाकई जानवरों की मदद करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तार में लटक रहे कबूतर की मदद को कैसे एक शख्स बस रोकता है।

हवा में लटक रहा था कबूतर

हवा में लटक रहा था कबूतर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कबूतर हवा में तार में लटक रहा है। वो खुद को छुड़ाने की लाख कोशिशें करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। उस रास्ते से कई वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन कोई भी इस कबूतर पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर कोई दे भी रहा है, तो कबूतर की मदद को कोई भी आगे नहीं आ रहा।

शख्स ने ऐसे बचाई कबूतर की जान

शख्स ने ऐसे बचाई कबूतर की जान

इतने में एक शख्स वहां आता है और सामने से आ रही बस को रोकता है। शख्स ड्राइवर को समझाता है कि आगे कबूतर तार से लटक रहा है। इतने में ड्राइवर भी बस को मोड़ता है और आगे बढ़ता है। इसके बाद एक शख्स बस के ऊपर चढ़कर कबूतर को छुड़ाता है और नीचे खड़े बंदे को दे देता है। फिर नीचे खड़ा शख्स कबूतर के पैरों से तार निकालने की कोशिश में लग जाता है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वरिंदर टी चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक पुलिस ऑफिसर ने जयपुर में एक कबूतर को बचाया। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। कई लोग पुलिस वाले को सलाम कर रहे हैं, तो कई लोग वीडियो देखकर काफी भावुक हो रहे हैं।

मजेदार है वीडियो का कैप्शन

मजेदार है वीडियो का कैप्शन

एक यूजर ने कहा कि ये मकर संक्राति का मांझा हो सकता है। एक ने कहा कि उर्फी जावेद और राज कुंद्रा की बजाय हमें इस तरह के वीडियोज को फैलाना चाहिए। एक अन्य ने कहा कि हर किसी की जिंदगी के मायने होते हैं। इस दयालु भाव को दिल से सलाम। एक ने कहा कि ऐसे काम कितने अच्छे होते हैं। वहीं एक ने कहा कि ये वीडियो जयपुर सिटी का है।

Recommended Video

    Fish पकड़ने वाले जाल में फंसी Dolphin को मछुआरों ने ही बचाया, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी | #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+