'अंदर आओ, मैं ही सारा हूं...', टिंडर वाली फोटो देखकर दिल दे बैठा शख्स, मिलने पहुंचा तो पकड़ लिया माथा

इस शख्स को डेटिंग ऐप टिंडर पर एक गर्लफ्रेंड तो मिली, लेकिन जब वो उससे मिलने उसके घर पहुंचा तो अपना माथा पकड़कर बैठ गया।

नई दिल्ली, 1 सितंबर: अक्सर लोग प्यार की तलाश में डेटिंग ऐप पर जाते हैं और वहां अकाउंट बनाकर अपने पार्टनर को तलाशना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों की तलाश इन डेटिंग ऐप पर पूरी भी होती और उन्हें उनका प्यार मिल जाता है। लेकिन, कई बार कुछ लोग डेटिंग ऐप पर धोखे का भी शिकार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस शख्स के साथ, जिसे डेटिंग ऐप टिंडर पर एक गर्लफ्रेंड तो मिली, लेकिन जब वो उससे मिलने उसके घर पहुंचा तो अपना माथा पकड़कर बैठ गया। शख्स ने अपनी इस हैरान कर देने वाली कहानी को टिकटॉक पर वीडियो के जरिए शेयर किया है।

टिंडर पर सारा से हुई पॉल की मुलाकात

टिंडर पर सारा से हुई पॉल की मुलाकात

'द सन' की खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम पॉल जोन्स है, जिसने टिंडर पर अपना अकाउंट बनाया था। पॉल जोन्स की मुलाकात यहां पर सारा नाम की लड़की से हुई और दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। इसके बाद दोनों ने मुलाकात का मन बनाया और तय हुआ कि सारा के घर जाकर पॉल उससे मिलेगा। सारा ने पॉल को अपना एड्रेस दिया और करीब आधे घंटे की ड्राइव करके पॉल उसके घर पहुंच गया।

सारा के घर पहुंचते ही कहानी में आया ट्विस्ट

सारा के घर पहुंचते ही कहानी में आया ट्विस्ट

लेकिन, पॉल की लव स्टोरी में सारा के घर पहुंचते ही एक नया ट्विस्ट आ गया। टिकटॉक पर शेयर किए गए अपने वीडियो में पॉल जोन्स ने बताया, 'मैं सारा के बताए हुए एड्रेस पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। अंदर से सारा की मां की आवाज आई, और दरवाजा खुला तो उन्हें देखकर मैंने कहा- ओह हैलो, मैं यहां सारा से मिलने आया हूं।'

'अंदर आओ, मैं ही सारा हूं'

'अंदर आओ, मैं ही सारा हूं'

अपने वीडियो में पॉल जोन्स ने आगे बताया, 'इसके बाद वहां जो कुछ हुआ, उससे मैं हैरान रह गया। उन्होंने मुझे अंदर बुलाते हुए कहा- हां हां हां...अंदर आओ, अंदर आओ। वो करीब 10 मिनट तक मुझसे बातें करती रहीं और सीढ़ियां उतरने लगीं, तो मैंने पूछा- अच्छा सारा नीचे है? इस पर उन्होंने कहा- मैं ही सारा हूं।'

'आप टिंडर वाली फोटो की तरह नहीं दिखतीं'

'आप टिंडर वाली फोटो की तरह नहीं दिखतीं'

पॉल ने आगे बताया, 'मैं एकदम से चौंक गया। मेरे मुंह से बस इतना निकला- क्या? आपने क्या कहा, जरा दोबारा बोलिए। एक बूढ़ी महिला सारा होगी, मैं सोच भी नहीं पा रहा था। लेकिन, मैं उनसे ये सब ऐसे नहीं कह सकता था। उनका जवाब सुनकर मैंने कहा- लेकिन टिंडर पर आपकी तस्वीर कुछ और है। आप तो वैसी बिल्कुल नहीं दिखती।'

'वो तस्वीर तो मेरी 25 साल पुरानी है'

'वो तस्वीर तो मेरी 25 साल पुरानी है'

अपने टिकटॉक वीडियो में पॉल ने बताया, 'मेरी बात को जैसे उन्होंने बेहद हल्के में लिया और कहा- हां, वो तस्वीर तो मेरी 25 साल पुरानी है। मैं फिर से चौंका- 25 साल पहले की तस्वीर। इसके बाद हम दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और सारा के कहने पर हम दोनों एक क्लब के लिए निकले। मैंने सोचा- चलो कोई नहीं, अगर क्लब जा रहे हैं तो शायद वहां मैं कुछ पैसे ही जीत जाऊं और मेरा यहां तक आना कुछ कामयाब हो जाए।'

'उनके बीच मैं एक बच्चे की तरह बैठा था'

'उनके बीच मैं एक बच्चे की तरह बैठा था'

पॉल जोन्स ने आगे कहा, 'हम दोनों वहां से निकले और सारा मुझे अपने घर के पास एक सोशल क्लब में लेकर गई, जहां कोई भी शख्स ज्यादा से ज्यादा 20 पाउंड ही जीत सकता था। मैं वहां सारा के साथ बैठ गया, लेकिन वहां सभी लोग बूढ़े थे और उनके बीच मैं एक बच्चे की तरह लग रहा था, जिसे उसकी दादी क्लब लेकर आई हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+