ऊपर से गिरी कैन और सेकेंड में खाक हुई 3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी, VIDEO ने उड़ाए लोगों के होश
वायरल वीडियो में शख्स एनर्जी ड्रिंक को प्रमोट करने का बेहद अजीबोगरीब और हैरत भरा तरीका अपनाता है। शख्स जिस तरह से अपनी ड्रिंक को प्रमोट करता है, उसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

मार्केटिंग स्टंट कभी-कभी इतनी अजीब हो जाती है कि ये देखने में एक बार को यकीन ही नहीं हो पाता। इसके बावजूद लोग मार्केटिंग के ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिसमें खर्चा तो बहुत होता ही है साथ में इन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक यूट्यूबर के साथ उस वक्त हुआ, जब उसने एक एनर्जी ड्रिंक को प्रमोट करने का ऐसा तरीका निकाला, जिसे देखने के बाद लोग बेहद हैरान हो रहे हैं। रशियन के यूट्यूबर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

3 करोड़ की गाड़ी को कर डाला खाक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एनर्जी ड्रिंक को प्रमोट करने के लिए यूट्यूबर ने कुछ लाख नहीं बल्कि बल्कि पूरे 3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी को तोड़ डाला। जी हां! जिस गाड़ी को खरीदने का लोगों का एक ड्रीम होता है और जो अकसर मॉडल्स या फिर बिजनेसमैन के पास ही नजर आती है, उस कार को इस शख्स ने ऐसे तोड़ा डाला, मानो ये कोई कागज की गाड़ी हो।
वायरल हुआ वीडियो
रशियन यूट्यूबर मिखाइल लिट्विन ने अपनी एक एनर्जी ड्रिंक का प्रचार करने के लिए 3 करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की लेम्बोर्गिनी तो तोड़ डाला। वीडियो को उन्होंने यूट्यूब पर पोस्ट किया है, जिसमें ड्रिंक का एक बड़ा सा कैन क्रेन के माध्यम से हवा में लटक रहा है। इसके नीचे व्हाइट रंग की एक लेम्बोर्गिनी खड़ी है। देखते ही देखते ये कैन कार पर जा गिरता है और ये लग्जरी कार सेकेंड्स में टुकड़े टुकड़े हो जाती है।

वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
अब ये अजीबोगरीब हरकत करने के बाद यूट्यूबर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि URUS अच्छा था। शेयर करने के बाद देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। यूट्यूब पर इसे 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। साथ ही इस वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया। नेटिजंस ने इतने बड़े मार्केटिंग एक्ट अपने विचार भी शेयर किए। लोगों ने तो इसे देखने के बाद हैरानी जताई है।

'काश ये पैसे किसी को दान दिए होते'
एक यूजर ने कहा कि ऐसे समय में रहना काफी दुख भरा है, जब यहां जो हो रहा है लोग उससे खुश हैं। रूस में सब कुछ स्थिर है और पुरी दुनिया मदद भी कर रही है। मैं सोच रहा हूं कि लोग कर क्या रहे हैं। व्यूज के लिए लोग कैमरे पर अगले 5 सालों में क्या क्या करते दिखेंगे। एक और ने कहा कि काश आपने इन पैसों को लोगों या फिर नेचर के लिए दान किया होता। लेकिन अच्छे इंसान आपकी तरह काम नहीं करते।

लोगों ने जताई शर्मिंदगी
एक ने कहा कि आपने इस कार पर जितना पैसा बर्बाद किया है, उससे 3 या फिर 4 से भी ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकती थी। यूट्यूबर के एक्ट पर लोगों ने शर्मिंदगी जताई है। लोगों को इतना सारा पैसा बर्बाद करना अच्छा नहीं लगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि करोड़ों की कार को खाक में कोई मिला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications