वायरस फैलाने आए दंपति धरे गए, मच्छरों से भरे बैग के साथ रंगे हाथ पकड़ा
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां हयातबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में एक दंपत्ती को मच्छरों से भरे हुए बैग के साथ पकड़ा गया। इन मच्छरों से घातक बीमारियां हो सकती हैं।

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन में छपी खबर के मुताबिक सैफुल्लाह नाम का शख्स अस्पताल में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था। अस्पताल के गार्ड ने जब जांच की तो उनके पास से मच्छरों से भरा एक बैग मिला। गार्ड ने सवाल-जवाब किया तो सामने आया कि ये अस्पताल में पता लगाने आया था कि मच्छर खतरनाक हैं या नहीं। उसकी ये बातें सुनकर अस्पताल प्रशासन भी हैरान हैं।
ये भी पढ़ें: OMG! ट्विटर पर पोस्ट की मच्छर की फोटो तो कर दिया ब्लॉक
सैफुल्लाह ने बताया कि उसके शहर में एक शख्स ने उसे मच्छरों के बदले पैसे देने का वादा किया है। उस शख्स ने उससे कहा था कि अस्पताल में वायरस फैलाने वाले मच्छरों को छोड़ने के बाद वो उसे पैसे देगा। दंपत्ति को फिल्हाल वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications