खुद को हीरो समझकर स्टंट करने वाले शख्स ने साइकिल सवार को गिराया, VIDEO देख फूटा लोगों का गुस्सा
Stunt Viral Video: कई बार लोगों को स्टंट करने का अंजाम पता होता है मगर फिर भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। आए दिन सोशल मीडिया पर लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिसका अंजाम बेहद बुरा होता है। अब हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स रिक्शा से बाहर निकलकर स्टंट करता दिख रहा है। देखते ही देखते शख्स सड़क पर चल रहे साइकिल वाले से टकरा जाता है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स बिना किसी डर के ऑटो रिक्शा से बाहर निकला हुआ है। हवा में लहराता शख्स वीडियो बनाने के चक्कर में स्टंट कर रहा है। इसके बाद वो कैमरा की ओऱ मुड़ता है और देखते ही देखते पीछे साइकिल चला रहे शख्स से जा टकराता है। साइकिल वाला शख्स जमीन पर गिर जाता है।

ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हो गया और लोग वीडियो देखने के बाद लोग इसपर गुस्सा जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस आदमी पर केस होना चाहिए। कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि केस फाइल कर दिया गया है और इस शख्स की जल्द ही गिरफ्तारी भी हो ही जाएगी।
यहां देखें वायरल वीडियो...
कई लोगों ने यूजर को जेल भेजने की गुहार लगाई है। एक यूजर ने कहा कि साइकिल वाले अंकल जी के लिए बहुत ही ज्यादा बुरा लग रहा है। वहीं एक और ने कहा कि किसी ने रोका क्यों नहीं इस ऑटो वाले को। इसपर भी तो केस बनता है। ऑटो चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऑटो को पुलिस द्वारा सीज भी किया जाना चाहिए।
कई लोगो्ं ने वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स पर भी गुस्सा जताया। लोगों ने कहा कि रील्स और वीडियोज बनाने के चक्कर में लोग पता नहीं क्या-क्या करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications