वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद बौखलाया शख्स, स्विगी से ऑर्डर कर डालीं 240 अगरबत्तियां
Man orders 240 incense sticks: क्रिकेट की इस रोमांचक दुनिया में जहां हर मैच का बहुत महत्व होता है, फैंस अकसर अपनी टीम को चीयर करने या फिर टीम के जीतने की खुशी में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसपर यकीन कर पाना एक बार को मुश्किल ही हो जाए. ऐसा ही कुछ एक शख्स ने तब किया, जब इंडिया की जीत पर वो अगरबत्तियों का बंडल घर ले आया।
जी हां! बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के दौरान एक अजीबोगरीब घटना में स्विगी इंस्टामार्ट में 210 अगरबत्तियों का ऑर्डर आया। इसके बाद इंस्टामार्ट ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ठाणे के एक शख्स ने ये अजीबोगरीब ऑर्डर दिया।

बताते चलें कि इतनी सारी अगरबत्तियां ऑर्डर करने वाले इस शख्स ने टीवी के पास जलती हुई ढेर सारी अगरबत्तियं की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उसने लिका कि पूरे इलाके में इतना करेंगे कि पूरा इलाका धुआं-धुआं हो जाएगा।
ये बात यहीं नहीं रुकी। इसके बाद स्विगी ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो कर रहे हो करते रहो। इस ट्वीट के ठीक बाद मोहम्मद शमी ने दो विकेट ले लिये।
बताते चलें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जब उन्होंने 2003 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के 673 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और वनडे में अपना 50वां शतक जड़कर तेंदुलकर के 49 रन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लिए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को होने वाले विश्व कप फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में भारत की न्यूजीलैंड पर 70 रनों से शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications