WATCH: बेटे की मौत के बाद ससुर ने रचाया बहू संग ब्याह, जानिये क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने अपनी बहू से ही ब्याह रचा लिया। वीडियो देखने के बाद काफी हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन वायरल क्लिप की असलियत कुछ और ही है।

Credit: @Itz_Kainat__/Twittet

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स ने अपनी ही बहू से शादी कर ली। वीडियो में शख्स कह रहा है कि अपने बेटे की मौत के बाद उसने ये कदम उठाया।
(वीडियो-नीचे)

वीडियो में महिला का भी बयान सामने आया है, जिसमें वो कह रही है कि उसने बिना किसी दबाव में आए बुजुर्ग से अपनी मर्जी से शादी रचाई है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा लेकिन फिर कुछ समय के बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

वायरल हो रहे इस वीडियो में कैप्शन लिखा है कि बेटा मर गया तो ससुर ने बहू से शादी कर ली। टनाटनी लोग हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वीडियो यूट्यूब पर है, जहां लिखा है कि वीडियो का जो कंटेंट है, वो काल्पनिक है। डिस्क्लेमर में ये बहुत क्लीयर बताया गया है।

डिस्क्लेमर में बताया गया है कि वास्तविकता दिखाना काफी कठिन और कड़वा होता है। हमारे जैसे देशों में असल में जो हो रहा है। उसकी तुलना में इसमें दिखाई घटनाएं वास्तविक नहीं हैं। फिलहाल ये स्क्रिप्टेड वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि ना ही इस औरत के माथे पर बिंदी है और ना ही मांग में सिंदूर। हाथों में चूड़ी भी नहीं है और ये शादी करके आए हैं। इन्हें ठीक तरीके से ड्रामा भी करना नहीं आता। एक ने कहा कि हमने तो सुना था कि बहू बेटी के समान होती है। एक और ने कहा कि ये एक तरह से सही भी है। क्योंकि ससुर ने बहू को संरक्षण प्रदान किया है। एक ने ऐसे लोगों को समाज पर कलंक बताया।

यहां देखें वीडियो...

Recommended Video

    UP: Gorakhpur में 70 साल के ससुर का 28 साल की बहू पर दिल, हो गई शादी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+