'इसे चलाते कैसे हैं भाई...' शख्स ने बना डाला उल्टा स्कूटर, वीडियो देख ठनका लोगों का माथा

Ulta scooter video: वायरल वीडियो में शख्स ने जुगाड़ भिड़ाकर एक उल्टा स्कूटर बनाया है। क्लिप देखने के बाद लोग हैरत और फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

कैसे बनाई मोडिफाइड स्कूटी
वीडियो में शख्स ने अपने स्कूटर को मोडिफाई किया है। इसमें इंंडोनेशिया के शख्स ने बाइक की सीटें बदलने के साथ इसमें कुछ अपडेटेड फीचर्स भी जोड़े हैं। इंडोनेशिया के अरफ अब्दुर्रहमान नाम के इस शख्स की मोडिफाइड स्कूटी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
(वीडियो-नीचे)

scooter

पूरी तरह से उल्टा दिखा हैंडल
पूरे स्कूटर में जो बात ध्यान देने लायक है, वो इसका हैंडल है। आमतौर पर कंपनी की ओर से बनाई गई स्कूटियों में सामने की ओर हैंडल होता है लेकिन शख्स की मोडिफाईड स्कूटी नॉर्मल स्कूटी के उलट है। इसका हैंडल पूरी तरह से उल्टा नजर आ रहा है।

शख्स ने कंपनियों को दे डाली टक्कर
वीडियो में शख्स एक तरह से स्कूटी को सामान्य तरीके से चलाने को चुनौती दे रहा है। इसके बाद शख्स सड़क पर अपनी इस अतरंगी स्कूटी को लेकर चल पड़ता है। सड़क पर चल रहे लोगों ने इस शख्स का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो...

देसी जुगाड़ का वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने स्कूटर बनाने वाले शख्स के देसी जुगाड़ वाले दिमाग की जमकर तारीफ की तो कईयों ने राइडर की सेफ्टी को लेकर चिंता जाहिर की। कई लोगों ने बिजी सड़कों पर ऐसे स्टंट ना करने की सलाह देने को लेकर भी प्रतिक्रियाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+