Watch Video: 'बेटे मौज कर दी...', शख्स ने देसी जुगाड़ भिड़ाकर बना दी मिनी थार, वायरल हो रहा वीडियो
मिनी थार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि लग्जरी गाड़ियों के शौकीन शख्स ने देसी जुगाड़ भिड़ाकर मिनी थार बनाई है।

Mini Thar: देसी जुगाड़ भिड़ाने की बात आए, तो हमारे देश के लोगों का कोई मुकाबला ही नहीं है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसमें एक शख्स के पास पैसे नहीं थे, तो उसने ऐसी मिनी थार बनाई, जिसे देखने के बाद आप भी माथा पकड़ लेंगे।
(वीडियो-नीचे)
नहीं देखा होगा ऐसा देसी जुगाड़
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स अपनी मिनी थार में मजे से घूम रहा है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि थार खरीदने के नहीं थे पैसे, जुगाड़ से बना दिया मिनी थार।
शानदार तरीके से किया मॉडिफाय
देसी जुगाड़ का ये वीडियो @tusharcrai नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लग्जरी कार के शौकीन युवक के पास थार खरीदने के पैसे नहीं थे, तो उसने देसी जुगाड़ भिड़ाकर मिनी कार ही बना डाली। वीडियो में दिख रहा है कि मिनी थार को काफी शानदार तरीके से मॉडिफाय किया गया है।
लग्जरी कार का शौकीन शख्स
मिनी थार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लग्जरी कार के शौकीन शख्स का देसी जुगाड़ लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। मिनी थार को जिस तरीके से मॉडिफाय किया गया है, ये बेहद शानदार लग रहा है। मिनी थार बनाने वाला युवक लखनऊ का रहने वाला है। इस युवक को लग्जरी कार का बेहद शौक था लेकिन खरीदेने के लिए पैसे नहीं थे।
लोगों को भाया देसी जुगाड़
पैसे कम होने के बाद भी अपने शौक को पूरा करने के लिए शख्स ने जो जुगाड़ भिड़ाया, वो लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है। वायरल वीडियो पर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को शख्स का देसी जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि भारतीयों में दिमाग की कमी नहीं है। राजनेता उनको आगे बढ़ने दें तब ना।
यहां देखें वीडियो...
#OMG..!#Thar खरिदने के नहीं थे पैसे, जुगाड़ से बना दिया मिनी थार. #socialmedia पर बनी आश्चर्य का केंद्र.#tharlover #tharmodified
— Tushar Rai (@tusharcrai) April 7, 2023
पूरी खबर:https://t.co/LKnGENqhJp pic.twitter.com/idtIWsdV5v












Click it and Unblock the Notifications