किसी और के साथ गई गर्लफ्रेंड तो होठों से कान तक काट डाला चेहरा
किसी और के साथ गई गर्लफ्रेंड तो होठों से कान तक काट डाला चेहरा
नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के एक कोर्ट ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को बुरी तरह से घायल करने वाले सनकी को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने लड़की एक तरफ से होंठ से कान तक काटे गए चेहरे को देखने मामले को वीभत्सता मानते हुए ये फैसला सुनाया।


चिल्लाकर कहा, तुम्हारे लिए जा रहा हूं जेल
31 साल के मैथ्यू ने सिओबन पर हमला करते हुए चिल्ला कर कहा था कि वो उसके लिए जेल जाएगा। वो उसको मार डालना चाहता है। उसने इस साल जनवरी में ये हमला किया था। मैथ्यू का कहना था कि वो उसका किसी ओर के साथ जाना बर्दाश्त नहीं करेगा।

चेहरे को काट डाला था
मैथ्यू न सिओबन पर उसके घर पर ही हमला किया था, उसने चाकू से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया था। लड़की का चेहरा होंठ से लेकर कान तक कटा था और लंबे अरसे तक वो इसे तौलिए से छुपाई रही।

जज ने कहा-तुम्हें जेल में रखना जरूरी
मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि जिस तरह से तुमने दो चाकू लेकर एक लड़की पर हमला किया और उसके चेहरे को जख्मी किया, वो कोई सामान्य अपराध नहीं है। जज ने कहा कि ये जरूरी है आपको जेल में रखा जाए।
(तस्वीर साभार- द् सन)












Click it and Unblock the Notifications