VIDEO:भूखी बुजुर्ग महिला को शख्स ने दिया खाना, फिर जो हुआ उसे देखकर हो जाएंगे इमोशनल
नई दिल्ली, अप्रैल 26: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सड़क किनारे गरीब महिला बैठी दिख रही है। इसी बीच भूखी बुजुर्ग महिला को देखकर शख्स का दिल पसीज गया और उसने बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल और खाना देता है। इसके बाद जो वीडियो में होता है, वह देखकर आपका भी दिल भर आएगा। महिला मदद के बदले पैसे भी ऑफर कर देती है।
Recommended Video

इस इमोशनल वीडियो को देखकर आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में महिला फुटपाथ पर बैठी दिख रही है। इसी दौरान बुजुर्ग महिला को एक शख्स पानी की बोतल देता है और फिर खाने का पैकेट देता है। यह देखकर बुजुर्ग महिला रोने लगती है। इसके बाद बुजुर्ग महिला मदद के बदले पैसे निकालकर देने लगती है, तो वह शख्स पैसे लेने मना कर देता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर कैप्शन में लिखा कि, 'वीडियो में सहायता मिलने पर माताजी की खुशी देख आंखें नम हो गयीं। वे पैसे भी दे रहीं थीं, लेकिन सहायता करने वाले सहजता से मना किया....... बुज़ुर्गों को इस हाल में देखकर दुख होता है। जहां बुज़ुर्गों को यूं हाशिये पर छोड़ा जाएगा, उस समाज का पतन निश्चित है.......कृपया बुजुर्गों का ख्याल रखें।
दीपांशु काबरा द्वारा 25 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 48 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लगभग 10 के आसपास लाइक्स और 2800 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई तरह के रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, बिल्कुल सही ये हमारे पूजनीय है इनकी सेवा से ही बरकत होगी । वहीं कई लोगों ने उस शख्स की प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications