वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को मुंह में रखीं जलती हुई मोमबत्तियां, हैरान कर देगा कारनामा
दुनिया में लोगों पर भी अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाने का भूत सवार हो जाता है। मुंबई के एक शिक्षक ने जो रिकॉर्ड बनाया है वो अपने आप में ही काफी अलग और डेयरिंग है। इस शख्स ने अपने मुंह में सबसे ज्यादा जली हुई मोमबत्तियां रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
मुंबई।
दुनिया में लोगों पर भी अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाने का भूत सवार हो जाता है। मधुमक्खियों के बीच बैठने से लेकर सबसे ज्यादा देर तक सोने के रिकॉर्ड तो वैसे अब आम हो गए हैं। लेकिन मुंबई के एक शिक्षक ने जो रिकॉर्ड बनाया है वो अपने आप में ही काफी अलग और डेयरिंग है। इस शख्स ने अपने मुंह में सबसे ज्यादा जली हुई मोमबत्तियां रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

मुंह में रख दीं जलती हुई मोमबत्तियां
मुंबई के रहने वाले दिनेश उपाध्य पेशे से शिक्षक हैं लेकिन इनका असल दिल रहता है वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में। हाल ही में उन्होंने मुंह में सबसे ज्यादा जली हुई मोमबत्तियां रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ये रिकॉर्ड सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए।

विचलित कर देगा इनका डेयरिंग वीडियो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दिनेश उपाध्य के इस डेयरिंग चैलेंज का वीडियो अपलोड किया है। कमजोर दिल वाले लोग इस वीडियो को देख कर विचलित हो सकते हैं। दिनेश ने पहले 22 मोमबत्तियां जलाईं और फिर उन्हें एकसाथ अपने मुंह में रख लिया। अपने अजीबोगरीब रिकॉर्ड्स के कारण उन्हें मैक्सीमाउथ भी कहा जाता है।
इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं
दिनेश के नाम 89 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं। वो एक मिनट में 73 अंगूर खाने का भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सबसे कम समय में संतरे छील कर खाने का रिकॉर्ड, आंखों पर पट्टी बांध कर पैसे उठाने का रिकॉर्ड और बिलियर्ड बॉल रखने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications