जिस बेटे को कंधे पर लिए घूमता था उसका पिता था कोई और, DNA टेस्ट के बाद सदमे में है बाप

अकसर हमारे देश में DNA टेस्ट को बहुत बड़ी चीज समझा जाता है। डीएनए टेस्ट तभी करवाया जाता है जब कानूनी कार्रवाई के लिए जरूरी हो। या यूं कहें कि यहां शौकिया तौर पर या फिर मजे के लिए कोई भी डीएनए टेस्ट नहीं करवाता। लेकिन विदेशों में लोग यूं ही ये टेस्ट करवा लेते हैं। इसके लिए कोई बड़ी बात होने की जरूरत नहीं। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने भी किया, लेकिन उसे भला क्या ही पता था कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी।

दरअसल, शख्स ने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया तो उसके होश उड़ गए। उसे क्या ही पता था कि जिस डीएनए टेस्ट को वो ऐसे ही मजे में करवा रहा है, वो उसकी हंसती खेलती जिंदगी को उजाड़ कर रख देगा। टेस्ट का रिजल्ट जब सामने आया तो शख्स के होश ही उड़ गए। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी हो सकता है।

DNA TEST

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, शख्स को शक था कि वो बेटा उसका है भी या नहीं। ऐसे में अपने इसी शक के चलते उसने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराया। वो अपने बेटे से बहुत प्यार करता था लेकिन साथ ही उसे अपना शक भी दूर करना था। ऐसे में उसने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया। लेकिन जब टेस्ट के रिजल्ट सामने आए तो वो हैरान रह गया। दरअसल, रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि ये बेटा उसका बायोलॉजिकल चाइल्ड नहीं था।

ये बात उसके बर्दाश्त के बाहर थी कि जिस बेटे को वो इतने सालों से अपना समझ रहा था वो उसका था ही नहीं। बल्कि वो किसी और का था। ऐसे में शख्स सदमे में चला गया। हालांकि वो इस बारे में किसी को बता भी नहीं सकता था क्योंकि टेस्ट करवाते हुए या करवाने से पहले उसने इस बारे में किसी से भी चर्चा नहीं की थी।

शख्स ने बताया कि उसका बेटा उसकी तरह नहीं दिखता था। ऐसे में उसे काफी समय से शक था कि उसका बेटा उसका है भी या नहीं। उसकी गर्लफ्रेंड रिश्ते के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थी। रिलेशनशिप को पूरे तीन साल बीत चुके हैं। उसे काफी समय से शक था कि ये बेटा उसका नहीं है। और ये बात सच साबित भी हो गई जब टेस्ट की हैरत भरी रिपोर्ट सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+