बड़ा सा दिमाग और लंबी-लंबी टांगे, समंदर किनारे मछली पकड़ रहे शख्स को दिखा दैत्याकार जीव
Man found monster Octopus: ऑस्टिन नाम के शख्स को पहले लगा कि एक बड़ा सा मछली पकड़ने का जाल है, लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि ये एक मॉन्स्टर ऑक्टोपस है।

Monster Octopus found: एक शख्स और उसकी बेटी के उस वक्त होश उड़ गए, जब समंदर के किनारे उन्होंने एक बड़े से ऑक्टोपस को देखा। ये आम ऑक्टोपस नहीं बल्कि एक मॉन्स्टर ऑक्टोपस था।
जिग्गी ऑस्टिन नाम का शख्स अपनी बेटी लॉरेन के साथ डेवोन में टॉर्के तट पर मछली पकड़ रहा था, कि उसकी नजर एक विशाल समुद्री जीव पर पड़ी। ये बेहद अजीब दिख रहा था।

पहले लगा मछली पकड़ने का जाल
पहले ऑस्टिन को लगा कि ये एक मछली पकड़ने का जाल है, लेकिन बाद में उसे अहसास हुआ कि ये एक विशाल ऑक्टोपस है। 'द मिरर' से बात करते हुए उसने कहा कि ये बहुत ही असामान्य था। मैं होप के किनारे पर खड़ा था और नीचे की तरफ देख रहा था। ये एकदम मछली पकड़ने के जाल की तरह नजर आ रहा था।
चट्टानों की मदद से खींचा
मैंने सोचा कि ये अजीब सी दिखने वाली चीज क्या है। फिर एक बड़ी सी लहर आई और ये साफ दिखने लगा। मेरे मुंह से निकला- ओह माय फ्रिकिंग गॉड। ये तो ऑक्टोपस है। मैं चट्टानों के किनारे से उतर गया। इसके बाद मैं चट्टानों से नीचे उतर गया। ऑस्टिन ने आगे कहा कि मैंने अपनी बेटी की मदद से इसे चट्टानों पर से खींचा।
पेज पर पोस्ट की तस्वीरें
ऑस्टिन की एक स्थानीय एवेंचर कंपनी रॉक सॉलिड कोस्टीयरिंग के पेज से इस विशाल ऑक्टोपस की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। पोस्ट में जानकारी दी गई कि ऑक्टोपस की लंबाई 7 फीट थी। ऑस्टिन ने कहा कि ऑक्टोपस एक मीटर से बहुत बड़ा था। ये एक ऐसी प्रजाति से ताल्लुक रखता है, जो आमतौर पर 12-36 इंच तक बड़ा हो सकता है।
बेहद बड़ा होता है दिमाग
बताते चलें कि दुर्भाग्य की बात थी कि ऑस्टिन और उनकी बेटी ने जब इस ऑक्टोपस को देखा, तो ये पहले ही मर चुका था। लेकिन ये हिल रहा था, क्योंकि इसकी मौत कुछ ही समय पहले हुई होगी। सील ने इसका सिर काट दिया होगा। लेकिन इसका दिमाग काफी बड़ा होता है, जिसकी वजह से शरीर में मूवमेंट हो रहा होगा।












Click it and Unblock the Notifications