वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में मिला कॉकरोच! फोटो शेयर कर बोला शख्स- 'सदमे में हूं...'

Cockroach in Vande Bharat Express: कई बार सफर करने के दौरान लोगों के साथ खाने-पीने के मामले में लापरवाही के कई मामले सामने आ जाते हैं। हाल ही में एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वो वंदे भारत से ट्रैवल करते हुए खाने में कॉकरोच मिला।

शख्स ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने वंदे भारत में अपना टिकट और खाने की तस्वीर शेयर की है। खाने की तस्वीर में एक कॉकरोच नजर आ रहा है।

man found cockroach

शख्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं 1/02/2024 ट्रेन नंबर पर यात्रा कर रहा था। 20173 आरकेएमपी से जेबीपी (वंदे भारत एक्सप्रेस) उनके द्वारा दिए गए खाने के पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच देखकर मैं सदमे में आ गया।

तस्वीर में दिख रहा है कि चावल के बीच में एक कॉकरोच है। शख्स ने एक शिकायत पत्र भी शेयर किया है, जिसमें उसने बताया कि वो ट्रेन से सफर कर रहा था और उसने एक नॉन वेज थाली ऑर्डर की। मगर इस थाली में कॉकरोच मिला। ये कॉकरोच आलू की सब्जी में था।

शख्स ने अपना टिकट नंबर और पीएनआर भी शेयर किया है। इस वाकये के बाद से लोग बेहद हैरान हैं। कई बार पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोगों के साथ सफर के दौरान खाने का एक्सपीरियंस बेहद बेकार रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+