'सबूत दिखाओ तभी भरूंगा जुर्माना', कटा चालान तो शख्स ने पुलिस के सामने रखी शर्त
यातायात नियमों के उल्लंघन पर आजकल चालान काटना आसान हो गया है। ट्रैफिक पुलिस कई बार गलत चालान भी कर देती है। ऐसे में बेंगलुरु ने एक शख्स ने चालान कटने पर पुलिस ने इसका सबूत मांग लिया।
Man Fined For Not Wearing Helmet: यातायात नियमों के उल्लंघन पर आजकल चालान काटना आसान हो गया है। ट्रैफिक पुलिस कई बार गलत चालान भी कर देती है। ऐसे में बेंगलुरु ने एक शख्स ने चालान कटने पर पुलिस ने इसका सबूत मांग लिया। शख्स ने कहा कि इसे तो वो भर देगा लेकिन इसके पहले चालान काटने प्रमाण पुलिस को दिखाना होगा।

बेंगलुरू में हेलमेट ना पहनकर स्कूटी चलाने पर पुलिस ने शख्स फ्लेक्सी राज का चालान काट दिया। चालान का मैसेज आते ही फ्लेक्सी राज पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने सिटी ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर लिखा, "मेरे हेलमेट ना पहनने का कोई उचित सबूत नहीं है। कृपया इसकी फोटो उपलब्ध कराएं। इससे पहले ही इसी तरह का जुर्माना हो चुका है। लेकिन मैंने उस बार सिर्फ चालान क्लियर करने के पेमेंट कर दिया था। अब मैं फिर से ऐसे जुर्माना नहीं भर सकता।" हालांकि बाद में फ्लेक्सी राज ने अपना ये ट्वीट हटा लिया।
इस ट्वीट के बाद सिटी ट्रैफिक पुलिस ने फ्लेक्सी राज बिना समय गंवाए उन्हें वो इमेज भेज दी जिसमें वो स्कूटी चलाते वक्त उनके सिर पर हेलमेट नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन्हें दो तस्वीर भेजी गई। जिसमें उनकी स्कूटी और उसका नंबर प्लेट दिखाई दे रहा है।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इसमें वो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा , "साक्ष्य के लिए धन्यवाद। एक आम जनता के रूप में हर किसी को यह पूछने का अधिकार है। मैं इस पर स्पष्टीकरण के लिए @blrcitytraffic की सराहना करता हूं। मैं जुर्माना अदा करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications