गर्मी से चढ़ा पारा, परेशान युवक ने सूर्य भगवान पर कर दिया केस
नयी दिल्ली। गर्मी अपने चरम पर है। तापमान बड़ता ही जा रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में इस गर्मी से परेशान एक शख्स ने भगवान पर ही केस कर दिया है। मध्य प्रदेश के शाजापुर के रहने वाले इस शख्स ने इस बेहाल कर लेने वाली गर्मी के लिए सूरज देवता को कसूरवार मानते हुए उनपर केस दर्ज कर दिया है। Video: इतनी गर्मी, जमीन पर ही बना दिया आमलेट

शिवपालसिंह नाम के इस शख्स ने शाजापुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में शिवरालसिंह ने लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। गर्मी इतनी की रेत पर पापड़ सेक रहे हैं जवान, बना रहे हैं चावल
इस गर्मी से मुझे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तौर पर पीड़ा हो रही है, जिसके लिए मैं श्रीमान सूर्नारायण, निवासी ब्रह्मांड को कसूरवार मानता हूं। शिवपाल सिंह चाहता है कि उनकी इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए भारतीय संविधान अनुसार आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्यवाही की जाए।












Click it and Unblock the Notifications