Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुत्ते को 'पोकीमॉन' बनाना पड़ा भारी, बेटी को गिफ्ट देने के लिए शख्स ने किया ऐसा कारनामा

अमेरिका में शख्स ने अपनी बेटी को सरप्राइज देने के लिए अपने पालतू कुत्ते को रंग दिया। शख्स ने कुत्ते को पॉकीमॉन जैसा बनाया, तो ऐसा करना उसपर भारी पड़ गया।

Man dyed his pet dog

कई लोगों को डॉग्स पालने का बेहद शौक होता है और वे इन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह रखते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो जानवरों के साथ अजीबोगरीब हरकतें करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। बस खुद के मजे के लिए जानवरों को परेशानी में डाल देते हैं। अपने पेट्स को अतरंगी बनाने और सोशल मीडिया पर कुछ अलग करने की चाह लोगों से कुछ भी करवा देती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के साथ किया। उसे अलग बनाने की चाह में शख्स ने कुत्ते पर कलर कर उसे पिकाचू जैसा लुक दे दिया।

कुत्ते के बाल कर डाले डाई

कुत्ते के बाल कर डाले डाई

मामला अमेरिका का है, जहां एक डॉग स्टोर के मालिक ने अपने पालतू कुत्ते को पीले और लाल रंग से रंग दिया। शख्स अपने कुत्ते को पॉकीमॉन के मशहूर कैरेक्टर पिकाचू की तरह बनाना चाहता था, तो उसने कुत्ते के बाल डाई कर दिये। शख्स ने जैसे ही कुत्ते की तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कीं, लोग उसे जबरदस्त क्रिटिसाइज करने लगे। इसके चलते उसे फाइन भी भरना पड़ा।

शख्स पर भारी पड़ी ये करतूत

शख्स पर भारी पड़ी ये करतूत

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, Erik Torres नाम के शख्स ने अपने कुत्ते को पोकीमॉन जैसा बनाकर उसे बड़े गर्व से मियामी हीट बास्केटबॉल गेम के दौरान दिखाया। लेकिन उसे भी क्या पता था कि उसका ऐसा करना उसपर ही भारी पड़ जाएगा। Zaza नाम के इस कुत्ते ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

भरना पड़ा फाइन

भरना पड़ा फाइन

हालांकि, शख्स सिर्फ एक मजाकिया तौर पर ऐसा करने की कोशिश कर रहा था लेकिन कई लोगों ने इसे गलत बताया। लोगों का कहना था कि जानवर को इस चीज से परेशानी हो सकती है। कानून भी ये बात कहता है कि जानवरों पर कोई कलर करना और किसी आर्टिफिशल रंग के जानवर को कब्जे में रखना अवैध है।

शख्स ने बोली ये बात

शख्स ने बोली ये बात

लोगों के इतना विरोध करने के बाद एरिक नाम के शख्स ने कहा कि उसने खुद कुत्ते को कलर नहीं किया, बल्कि अपनी बेटी को सरप्राइज देते हुए उसने कहीं से कुत्ते को डाई करवाया। उसे इस बता का नहीं पता था कि वो कोई गैरकानूनी काम कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+