'तू तो गया....' बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करता दिखा शख्स, देखकर हैरान रह गए लोग
Viral Video: कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई बार ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी खून खौल जाए। हाल ही में नोएडा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स सड़कों पर अपनी कार से खतरनाक स्टंट करता दिखा।
क्लिप को इंस्टाग्राम पर sagar_gurjar के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी ब्रीजा कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी ब्रीजा कार से खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस घटना का वायरल सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सफेद रंग की ब्रीजा का दरवाजा खोल शख्स हवा में लहरा रहा है।
रीपब्लिक न्यूज द्वारा शेयर की गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। कई लोगों ने रोड सेफ्टी को लेकर चिंता जाहिर की है। एक यूजर ने कहा कि तू तो गया। एक ने सेफ्टी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए।
बीते दिनों भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां पर कोई शख्स बिना अपनी जान की परवान किये सड़कों पर स्टंट करते दिखे। हालांकि कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई भी की है मगर फिर भी रील और वीडियोज बनाने के चक्कर में कई बार लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। फिलहाल नोएडा के एक लड़के का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications