ये इंसान ही है ना? 15 किलो मछली और 16 लीटर दूध अकेले हजम कर जाता है ये शख्स, देखें VIDEO
चर्चा का विषय बना एक शख्स एक या दो नहीं, बल्कि 15-15 किलो मछली और दर्जन भर रोटियां खाने का दावा करता है। शख्स का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उसे खाना एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।
अकसर आपने ऐसे लोगों को देखा होगा, जो खाना ज्यादा खाते हैं। फैमिली में भी कोई ना कोई शख्स ऐसा होता ही है, जो औरों से थोड़ा ज्यादा खाना खाता है। ऐसे लोग जब फ्रेंड्स के साथ हों या फिर बाहर हों, तो कभी कभार उन्हें शर्मिंदगी का शिकार भी होना पड़ जाता है। चलिये ये तो रही, थोड़ा बहुत ज्यादा खाना खाने की बात। लेकिन सोशल मीडिया पर जो शख्स इन दिनों चर्चा में है, वो एक या दो नहीं बल्कि 15 किलो खाना खा जाता है। वीडियो में तो शख्स 45 किलो अंडे अकेले खाने का भी दावा करता है। इस शख्स के खाना खाने का अंदाज भी बेहद अलग है। सोशस मीडिया पर छाए इस शख्स के बारे में जो भी सुन रहा है, हैरान हो रहा है। देखें VIDEO..

इतना सारा खाना खाता है शख्स
यूट्यूब तमाम तरह के फूट ब्लॉगर्स से भरा पड़ा है। यहां लोग अपने-अपने तरीके से खाने पीने की चीजों को एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन जिस युवक के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं, वो एक या दो नहीं, बल्कि 15-15 किलो खाना और दर्जन भर रोटियां खाने का दावा करता है। शख्स का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उसे खाना एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

150 टोस्ट आराम से खा गया
बताते चलें कि इस शख्स के वीडियोज The GREAT Foodie नाम के यू्ट्यूब चैनल पर मौजूद हैं। इस चैनल के 1 लाख 50 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। हाल ही में अपलोड एक वीडियो में ये शख्स 16 लीटर दूध अकेले ही पीने का दावा करता है। सिर्फ दूध ही नहीं, यहां ये 150 टोस्ट और बिस्किट भी खा देता है।
वायरल हुआ ये वीडियो
वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक पतीला भरकर दूध 16 लीटर उबाला जा रहा है और साथ में टोस्ट भी रखे हुए हैं। इसके बाद ये शख्स अपनी भाषा में बात करते हुए टोस्ट खाते हुए दिख रहा है। शख्स हर बार हर पीस मजे ले लेकर खाता दिख रहा है। वो ऐसे खाता है, जैसे कई दिनों का भूखा हो।

देखते ही देखते खाली हुई थाली
वीडियो में शख्स के पीछे खड़े लोग उसे हवा देते हुए नजर आ रहे हैं। शख्स बात करते-करते सब खाता ही जा रहा है। इसके बाद वो बात करते-करते बीच में पंखा देने वाले बच्चों को भी खाने के लिए कहता है। टोस्ट खाते-खाते ये बीच में पानी भी पीता है। देखते ही देखते उसके पास रखी पूरी थाली खाली होने लगती है। इसके बाद वो हवा दे रहे बच्चों को खुद को उठाने के लिए कहता है।

ठूंस-ठूंसकर खा रहा है खाना
ये अकेला ऐसा वीडियो नहीं है, जिसमें ये शख्स ठूंस ठूंसकर इतना खाना खा रहा हो। इसके साथ-साथ कई ऐसे वीडियोज हैं, जिसमें वो बहुत सारा खाना खाता हुआ नजर आ रहा है। एक वीडियो में 15 किलो मछली और 45 किलो अंडे खाने का भी दावा किया गया है। इस वीडियो में शख्स को पूरी की पूरी मछली पकड़ते और खाते हुए भी देखा जा सकता है। लेकिन इस वीडियो में ये अकेला नहीं है। इसी के जैसा एक और शख्स मछली खाता दिख रहा है।

चैनल पर हैं खूब सारे वीडियोज
बताते चलें कि द ग्रेट फूडी चैनल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को एक करोड़ बार देखा जा चुका है। इस चैनल के भी 1 लाख 50 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। ये चैनल साल 2021 में बनाया गया है। चैनल पर ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें खूब सारा खाना खाते हुए ये शख्स नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications