Puppy Video: बैग में कुत्ता लिए ट्रेन का सफर कर रहा शख्स, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ट्रेन का सफर कर रहा है और उसने बैग में कुत्ता लिया हुआ है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

Credit: Pet Town/Instagram

अगर आप डॉग लवर हैं, तो सोशल मीडिया पर डॉग्स के वीडियोज देखते ही होंगे। इंटरनेट ऐसे वीडियोज का खजाना हैं, जहां आपको क्यूट पपी से लेकर बड़े डॉग्स तक के एक से बढ़कर एक वीडियोज मिल जाएंगे। लेकिन आज जिस वीडियो के बारे में हम बात करने जा रहे हैं, वो बेहद ही प्यारा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स ट्रेन का सफर कर रहा है और उसने एक छोटे से पपी को पकड़ा हुआ है। पास बैठे किसी दूसरे शख्स ने ये वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

बैग में बैठा क्यूट डॉगी

बैग में बैठा क्यूट डॉगी

वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि क्यूट सा डॉगी शख्स के बैग में बैठा हुआ है। ये क्यूट सा लैब्राडॉर बाहर की तरफ देख रहा है। पहले ऐसा लग रहा था कि ये क्यूट सा पपी सोया हुआ है। लेकिन जल्दी ही वो जाग गया और अपने चारों ओर देखने लगा।

वायरल हुआ वीडियो

ये प्यारा वीडियो pettownindia ने शेयर किया है, जिसे 20.8 मिलियन लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- प्योर लव। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि इस वीडियो पर मेरा दिल आ गया।

लोगों को खूब भाया वीडियो

लोगों को खूब भाया वीडियो

एक यूजर ने कहा कि बस इसी के लिए मैं जी रहा हूं। एक ने लिखा कि ये कितना प्यारा है। मेरा दिन बन गया। एक ने कहा कि वाव। वाकई ये वीडियो दिन बनाने वाला है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बैग से बाहर झांक रहा था पपी

बैग से बाहर झांक रहा था पपी

डॉग्स के ऐसे ही तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें लोग डॉग्स के साथ नजर आते हैं। कुत्तों के वीडियोज न सिर्फ पैट लवर बल्कि सभी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। पपी के वीडियोज बेहद प्यारे होते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुत्ता बेहद प्यारा लग रहा है और जिस तरह से वे बैग से बाहर झांकता है, वो वाकई दिल जीत लेने वाला है।

Recommended Video

    Mathura में RPF के DOG डॉन की हुई नीलामी, इस तरह मिली विदाई | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+