ये कैसा पेशा! शादी तुड़वाने के लिए इस शख्स को हायर करती हैं महिलाएं, मोटी रकम के बदले देता है फुल गारंटी
अकसर लोग कमाने का कोई ना कोई जरिया निकाल लेते हैं। मगर कई बार पेशा इतना अनोखा होता है कि उसके बारे में जानकर कोई भी हैरान हो जाए। एक शख्स ने पहले तो मजाक-मजाक में शादियां तुड़वाईं मगर बाद में उसका ये पेशा ही बन गया, जब महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने के लिए उसे हायर करने लगीं।
आपने रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार तो देखी ही होगी। फिल्म में जिस तरह से रणबीर एक शादी तुड़वाने या फिर ब्रेकअप करवाने वाले शख्स के तौर पर काम करते हैं, ठीक उसी तरह से रीयल लाइफ में भी एक शख्स इसी तरह का काम करता है।

जैसे शादी में पंडित बुलाए जाते हैं या फिर कोर्ट मैरिज करनी हो तो किसी अच्छे वकील को हायर किया जाता है। ठीक उसी तरह स्पेन में एक शख्स को महिलाएं हायर करती हैं अपनी शादी तुड़वाने के लिए। जी हां! अजीबोगरीब पेशे वाले इस शख्स ने इस काम की शुरुआत 550 डॉलर से की थी।
एर्नेस्टो नाम के इस शख्स का ये अजीबोगरीब करियर तब शुरू हुआ जब उसने एक मजाकिया ऑनलाइन ऐड पोस्ट किया। उनके विज्ञापन में लिखा था कि अगर आपको शक है या आप शादी नहीं करना चाहते हैं और मना नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता ना करें। मैं आपकी शादी में पूरा खलल डालूंगा। उसने आगे कहा कि 500 यूरो (550 अमेरिकी डॉलर) के लिए शादी में आऊंगा और तुड़वाऊंगा।
प्रोफेशनल वेडिंग क्रैशर
जो मजाक के तौर पर शुरू हुआ था, वह जल्द ही एक प्रोफेशनल में बदल गया क्योंकि कपल ने इस शख्स को अलग-अलग तरीकों से एप्लीकेशन भेजनी शुरू कर दी। वो एक मजाक को पैसा बनाने वाले करियर में बदलने में कामयाब रहा। उसने कहा कि मैं प्रोग्राम में आऊंगा और ऐसे जताऊंगा कि मैं लड़की से प्यार करता हूं और फिर इसके बाद हम हाथों में हाथ डालकर वहां से निकल जाएंगे।
एर्नेस्टो ने बताया कि इस साल के एंड तक वो पूरी तरह से बुक हो चुका है। बताते चलें कि अर्नेस्टो अपने क्लाइंट्स से मोटी रकम वसूलता है और इस रकम के बदले वो काम करने की पूरी पूरी गारंटी भी लेता है। क्लाइंट उसे पैसे देकर एकदम निश्चिंत हो जाता है कि उसकी शादी टूट जाएगी। अब अपने इस पेशे के चलते वो पूरी दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसने खुद अपने काम के बारे में लोगों को बताया है।












Click it and Unblock the Notifications