'समाज स्वीकार करेगा क्या?' मार्केट से खरीदे UPMA के जूते, 'स्विगी इंस्टामार्ट' ने दिया मजेदार रिएक्शन
Man buys UPMA shoes: अच्छा दिखने का शौक किसे नहीं होता। कई बार लोग इस अच्छे दिखने के चक्कर में ब्रांडेड कपड़े पहनने का भी शौक रखते हैं। लेकिन जेब ढीली होने के चक्कर में इसकी सस्ती कॉपी भी खरीद ले आते हैं। हाल ही में ऐसी ही PUMA की एक कॉपी चर्चा में है।
चर्चा में UPMA के जूते
ट्विटर यूजर ने जूतों की शॉपिंग का मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे जिस जूते को वो बाजार से लाया, उसमें PUMA की जगह UPMA लिखा हुआ था। उपमा एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है।

'कल मार्केट से जूते लाया'
यथार्थ नाम के यूजर ने जूतों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कल बाजार में लोकल मार्केट से ये जूते खरीद लाया। क्या समाज मुझे स्वीकार करेगा? जैसे ही ये तस्वीर शेयर हुई, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बौछार हो गई। लोग पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देने लगे।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
लोग खुद को इस मजेदार ट्वीट को देखने के बाद हंसने से नहीं रोक सके। शेयर होने के बाद से इस ट्वीट को 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा। कई लोगों ने इसपर अपने मजेदार रिएक्शन भी दिए। लोगों के साथ साथ फूड डिलीवरी एप स्विगी के इंस्टामार्ट ने भी इसपर अपना रिएक्शन देते हुए कहा- आपको इसे खरीदने से पहले हमारा ऐप देख लेना था। इतना महंगा नहीं मिलता।
'जूते की असली कीमत क्या होगी?'
एक और ने कहा कि आपने जितना महंगा ये जूता लिया, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस जूते की असली कीमत कितनी होगी। एक और यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि आपको समाज स्वीकार करेगा ही अगर आप मौजों का मैचिंग पेयर लाएंगे तो। एक और यूजर ने कहा कि ये समाज को नहीं पहनने। ये कंफर्टेबल हैं और पैर को चोट नहीं पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications