शराब नहीं छूटनी चाहिए बस! टॉयलेट में चल रहा था रोमांस, खटखटाने पर क्लीनर की धुनाई, ग्लास लिए खड़ी रही महिला
टॉयलेट में कपल का रोमांस चल रहा था कि तभी क्लीनर दरवाजा खटखटाने लगा। ऐसा देखकर शख्स इतना बेकाबू हो गया कि उसने बाहर आकर क्लीनर की धुनाई कर डाली।
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह की वीडियोज वायरल हो जाती हैं। कई सनकी लोग अजीबोगरीब हरकत कर जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब में भी हुआ, जहां एक शख्स ने सफाईकर्मी पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सफाईकर्मी ने इस शख्स को टॉयलेट में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बेचारा क्लीनर कुछ बोल पाता, इससे पहले ही शख्स ने उस पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। क्लब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग शख्स के इस बिहेवियर को देखकर काफी हैरानी भी जता रहे हैं। इस पूरे वाकये में हैरानी की बात तो ये भी है कि महिला बाहर आते ही दारू का ग्लास लिए ऐसे खड़ी हो जाती है, मानो कुछ हुआ ही ना हो।

क्लब में हुआ ये वाकया
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.. ये कहावत तो बचपन से ही हम सभी ने सुनी है। लेकिन ये क्लब में एक्स आर्मी टैक्नीशियन ब्ली डीन फैलन ने सच साबित करके भी दिखा दी। शख्स ने क्लीनर को बुरी तरह से पीटा है और देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा।

क्लीनर को बुरी तरह पीटा
गोल्ड कोस्ट बुलेटिन की रिपोर्ट के मुताबिक, जख्मी सफाईकर्मी ने शिकायत की है कि शख्स ने उसे बहुत बुरी तरह से पीटा है। मारपीट में क्लीनर की नाक भी टूट गई है। कोर्ट में इस मामले के सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तो पता चला कि क्लीनर कुछ मिनटों से लगातार टॉयलेट का दरवाजा खटखटा रहा था।

टॉयलेट से बाहर निकली महिला
इतना देखकर शख्स काफी गुस्सा हो जाता है और रोमांस छोड़कर बाहर आ जाता है। गुस्साया फैलन नाम का वो शख्स क्लीनर को बुरी तरह से दीवार पर पटकी भी देता है और फिर लगातार उसे मारता ही रहता है। इसके बाद ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी महिला को टॉयलेट से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल, ये कपल टॉयलेट के अंदर इंटीमेट हो रहा था, जिसके बाद क्लीनर ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इसी बात से उस शख्स को दिक्कत हुई।

टॉयलेट में चल रहा था रोमांस
'न्यू यॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकील एंगस एडवर्ड्स ने बताया कि वो अपने साथी के साथ संभोग कर रहा था। सेक्स करने के दौरान ही किसी ने अचानक दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। ऐसे में वो डर गया और खुद को और अपने पार्टनर को बचाने के लिए उसने ऐसा किया।

कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला
बताते चलें कि इस मारपीट में क्लीनर की नाक टूट गई थी। ऐसे में क्लीनर की शिकायत को लेकर पूरे मामले को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट ने फैलन को एक साल की सजा सुनाई। लेकिन उसे तुरंत ही पैरोल दे दी गई थी। इसके साथ ही मारपीट करने के लिए शख्स को 1500 डॉलर का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications