Viral Video: हम देसी हैं भईया! गुटका थूकने के लिए एयरहॉस्टेस से खिड़की खुलवाने लगा शख्स, देखें फनी वीडियो
शख्स गुटका थूकने के लिए विमान की खिड़की खुलवाने की गुजारिश करता है, तो पास खड़ी एयरहॉस्टेस की भी हंसी छूट जाती है। वीडियो देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Viral Gutkha Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कई लोग अपने फनी अंदाज से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदा फ्लाइट में बैठा एक बंदा एयरहॉस्टेस को पास बुलाकर कुछ कहता है और फिर वो हंस पड़ती है। सिर्फ एयरहॉस्टेस ही नहीं बल्कि आस-पास बैठे सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। शख्स ने ये वीडियो सभी गुटका लवर के लिए बनाया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

गुटका मसलता दिखा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहना शख्स पहले हाथ में गुटका मसलने की एक्टिंग करता है। इसके बाद वो पास खड़ी एयरहॉस्टेस को बुलाता है और बोलता है कि ये खिड़की खोल दीजिये गुटका थूकना है। इतना सुनकर एयर हॉस्टेस की हंसी छूट पड़ती है। बंदे की बात सुनकर आस-पास बैठे सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़ते हैं।
वायरल हुआ वी़डियो
ये वीडियो गोविंद शर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अपने गुटका लवर दोस्त को टैग करिये। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में बंदा जिस तरह एयरहॉस्टेस को बुलाता है ऐसा लग रहा कि काफी सीरियस मैटर है। एयरहॉस्टेस भी तुरंत आती है लेकिन जब वो खिड़की खोलने और गुटका धूकने की बात करता है, तो लोगों की हंसी नहीं रुकती।

'और ऐसे मैं और तुम्हारी मां मिले'
एक यूजर ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देते हुए कहा- और बच्चों इस तरह मैं और तुम्हारी मां मिले। वहीं एक ने कहा कि कानपुर की फ्लाइट ने अपने फीचर्स को अपग्रेड कर दिया। एक ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि बस यही चाहिए फ्लाइट में। एक शख्स ने कहा कि माहौल बनाने के लिए धन्यवाद।

'हम देसी हैं भईया'
फनी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक और यूजर ने लिखा कि हम देसी हैं भईया सुधरने वाले नहीं। कई लोगों को शख्स का एक्सक्यूजमी बोलने का तरीका काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि इतनी हंसी आई कि क्या ही बताऊं। वहीं एक शख्स ने कहा कि यूपी बिहार में आपका स्वागत है। वहीं एक ने इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए कहा कि कांड चाहे कोई भी करे, लेकिन नाम यूपी बिहार का ही आता है।












Click it and Unblock the Notifications