एक ही थाली में खा रहे चिड़िया और शख्स, वीडियो देख लोग बोले-चिड़िया ने अच्छे दिल वाले इंसान को चुना

नई दिल्ली, जून 16: प्रकृति में इंसान और पशु-पक्षियों के बीच एक गहरा नाता है। ऐसे कई सारे पक्षी हैं जिनका इंसानों के साथ काफी अटूट रिश्ता है। इंसान और पक्षी के बीच के इसी खूबसूरत बंधन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक दिल को छू जाने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स और पक्षी एक ही थाली से खाना शेयर करते दिख रहे हैं।

Man and bird share food from the same plate now VIDEO gone viral on social media

वीडियो को इंस्टाग्रामर मेघराज देसाले ने शेयर किया है और वीडियो में दिख रहे शख्स उनके पिता हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भोजनालय में भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है। तभी एक चिड़िया अचानक उनकी मेज पर बैठ जाती है। चिड़िया आदमी की थाली में खाने को चोंच मारने लगती है। जिसे देखकर वह विचलित नहीं होते हैं। बल्कि वे उसे और खाना ऑफर करते हैं।

दिल को खुश करने वाले इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, चिड़िया ने अच्छे दिल वाले इंसान को चुना वो एक अच्छा इंसान है। वीडियो को अभी तक 2 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+