नर गोरिल्ला ने दिया बच्चे को जन्म! चिड़ियाघर की तस्वीरों ने घुमाया लोगों का दिमाग
Male gorilla and baby: जानवरों की दुनिया भी बेहद अजब-गजब होती है। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला चिड़ियाघर से सामने आया, जिसमें एक पुरुष गोरिल्ला एक छोटे से बच्चे की देखभाल करते हुए दिखा।
मामला है अमेरिका के ओहियो के कोलंबस चिड़ियाघर का। जहां चिड़ियाघर के संचालकों ने एक पुरुष गोरिल्ला को देखा, जो एक बच्चे की देखभाल कर रहा था। आमतौर पर मादा गोरिल्ला ही बच्चे की देखभाल करती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही था।

कैसे मां बना ये नर गोरिल्ला?
चिड़ियाघर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिये लोगों को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि आज हमारे पास आप सभी के साथ शेयर करने के लिए मजेदार चीज है। मादा गोरिल्ला के जन्म के साथ ही हमारा गोरिल्ला परिवार थोड़ा बड़ा हो गया है। लेकिन यहां एक अविश्वसनीय घटना हुई।
उन्होंने लिखा कि यहां एक रखवाले ने पाया कि एक मां, जिसे सब लोग पुरुष गोरिल्ला समझ रहे थे, वास्तव में एक महिला गोरिल्ला है। कांगो और पशुओं की हेल्थ की टीमें सुली और उसके बच्चे पर पैनी नजर रख रहे हैं। चीजें काफी अच्छी चल रही हैं।
चिड़ियाघर ने आगे बताया कि ये काफी हैरतअंगेज है लेकिन बेबी गोरिल्ला के जन्म का स्वागत किया गया क्योंकि ये इन शानदार प्राणियों के आवास और इनके संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालता है। उन्होंने आगे कहा कि ये जंगल में वनों की कटाई, निवास स्थान और अवैध बुशमीट व्यापार के खतरे के कारण के बारे में है।
इस पोस्ट को 21 जुलाई को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद 10 हजार लोगों ने इसे पसंद किया। साथ ही लोगों ने इसपर खूब कमेंट्स भी किए। कई लोगों ने पूछा कि चिड़ियाघर के संचालक या फिर पशुचिकित्सक सुली का लिंग बताने में कैसे असमर्थ हुए।
चिड़ियाघर ने आगे एक ब्वॉग शेयर कर बताया कि ये भ्रम पैदा कैसे हुआ? युवा गोरिल्लाओं का लिंग बताना काफी मुश्किल है। लगभग 8 वर्षकी आयु तक नर और मादा गोरिल्ला एक ही आकार के होते हैं। जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती है, वे अलग लगने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications