VIDEO: शेर के बच्चे को चुरा ले गया लंगूर, कर रहा है अपने बच्चे की तरह देखभाल

नई दिल्ली। नेचर में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। ऐसा ही नजारा दक्षिण अफ्रीका के क्रुगूर नेशनल पार्क में देखने को मिला। लंगूर ने शेर के बच्चे को गोद में लिया और उसको लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह लंगूर का अपना बच्चा हो।इस वीडियो को क्रूगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब पेज ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 1 फरवरी की है

घटना 1 फरवरी की है

सफारी चलाने वाले कर्ट शुल्त्स ने 1 फरवरी, 2020 को यह दुर्लभ दृश्य शूट किया था। जब वह एक मीटिंग के लिए जा रहे थे। रिकॉर्डिंग में कर्ट शुल्त्स ने कहा, मीटिंग से पहले मैंने फोटोग्राफी के लिए क्रूगर पार्क में जाने का फैसला किया। जब में वहां पहुंचा तो यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। उन्होंने बताया कि, वहां मैंने एक लंगूर को देखा, जो पेड़ पर चढ़ रहा था और उसके हाथ में कोई चीज थी।

अपने बच्चे की तरह कर रहा है प्यार

अपने बच्चे की तरह कर रहा है प्यार

शुल्त्स ने कहा कि, चूंकि लंगूर आम के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। तो मुझे लगा कि उसके हाथ में आम होगा। लेकिन गौर से देखा तो उसके हाथ में शेर का बच्चा था। मैंने बिना समय गवाए उस पल को कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने कहा कि, मैंने पिछले 20 सालों में इस तरह का व्यवहार कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा, 'लंगूर इस तरह शेर के बच्चे को प्यार कर रहा था जैसे कि वह लंगूर का छोटा सा बच्चा हो।

हॉलीवुड की फिल्म द लायन किंग का सीन आया याद

कर्ट शुल्त्स ने बताया कि, 'मैंने पहले सोचा था कि शेर के बच्चे को ले जाने वाला लंगूर मादा होगी। लेकिन बाद में पता चला कि, वह एक नर लंगूर है। वायरल वीडियो में लंगूर को पेड़ों पर उछल कूद करता दिख रहा है। लेकिन इस दौरान वह अपने साथ शेर के बच्चे को भी लिए हुए है। ये सीन लोगों को हॉलीवुड की फिल्म 'द लायन किंग' के उस सीन की याद दिलाता है जब रफिकी नाम का लंगूर सिम्बा को उठा ले जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+