आयशा बनकर अस्पताल में किया मरीजों का इलाज, बुर्के से निकला जावेद तो लोगों के उड़ गए होश

महाराष्ट्र से आए एक चौंकाने वाले मामले में 20 दिनों तक मरीजों का इलाज कर रही महिला का सच जब सबके सामने आया, तो लोगों के होश उड़ गए।

नागपुर के सरकारी इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल व कॉलेज परिसर का ये पूरा मामला है, जहां बुर्का पहनकर 20 दिनों से एक डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रही थी। कई मरीजों से तो उसने दोस्ती भी कर ली थी।

maharashtra

कुछ समय के बाद सुरक्षा गार्डों को डॉक्टर की गतिविधियों पर शक होने लगा। इसके बाद जब डॉक्टर का हिजाब उठाकर देखा गया तो सबके होश उड़ गए। दरअसल, जो कई दिनों से महिला बनकर बैठा था, वो असल में पुरुष निकला। इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

युवती बनकर मरीजों का इलाज कर रहे इस शख्स का नाम है जावेद। पेशे से कंप्यूटर मैकेनिक जावेद समलैंगिक है। उसे पुरुषों से दोस्ती करना काफी पसंद है। ऐसे में वो महिला बनकर बुर्का पहनकर अस्पताल आता था। तकरीबन 20 दिनों से वो मरीजों को देख रहा था। जावेद ज्यादातर पुरुष मरीजों को ही देखता था

जावेद अकसर बुर्के में रहता था तो उसे कोई पहचान नहीं पाता था। लेकिन एक दिन अस्पताल के सुरक्षा गार्डों को उसपर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जावेद पर नजर रखना शुरू कर दिया। जब भी वह मरीजों का इलाज करता तो महिला जैसी आवाज निकालता था। एक बार एक संतोशी नाम की महिला कर्मचारी ने उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम आयशा सिद्दीकी बताया। इसके बाद जब संतोषी ने उससे बुर्का हटाने को कहा तो उसने मना कर दिया।

उसने कहा कि यहां इतने लोग हैं, तो कैसे बुर्का उतारूं। इसपर जब संतोषी उसे अलग से लेकर गई और बुर्का उतारा तो उसके भी होश उड़ गए। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ में जावेद ने अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकारी। उसने बताया कि बुर्के में किसी भी पुरुष को फंसाना ज्यादा आसान था।

जावेद ने बताया कि अस्पताल में इलाज करने आता तो मरीजों के नंबर ले लिया करता था। पुलिस ने जब उसका फोन चेक किया तो माय लव नाम से एक नंबर मिला। ये फोन किसी पुरुष ने उठाया। उस पुरुष से जावेद महिला की आवाज में बात करता था। जावेद की बातें सुनकर पुलिस को भी हंसी आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+