71 साल के ब्वॉयफ्रेंड को खूब प्यार करती है 23 साल की ये लड़की, वायरल हो रही ये लव स्टोरी
इन दिनों सोशल मीडिया पर 23 साल की लड़की और उसके 71 साल के ब्वॉयफ्रेंड की लव स्टोरी खूब वायरल हो रही है। लड़की अपने रिलेशनशिप में बहुत खुश है फिर भी उसे एक बात का डर सता रहा है।
कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये जात, धर्म, रंग और उम्र कुछ भी नहीं देखता। प्यार तो बस प्यार होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ये लव स्टोरी काफी अलग है और इसके अलग होने की वजह कपल के बीच के उम्र का फासला है। वैसे तो ऐसे कपल न जाने कितने हैं, जिनके बीच उम्र का फासला होगा लेकिन यहां जिस कपल की हम बात करने जा रहे हैं, उनके बीच 48 साल का फासला है। बावजूद इसके ये कपल खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ रह रहा है। इस बीच बुजुर्ग ने गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो लड़की काफी असमंजस की स्थिति में आ गई। दोनों साथ में बेहद खुश हैं लेकिन फिर भी लड़की को एक गम है। गम ब्वॉयफ्रेंड के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा का। उनका कहना है कि बुजुर्ग को भविष्य में ज्यादा केयर की भी जरूरत पड़ेगी। हालांकि, लड़की अभी भी अपने ब्वॉयफ्रेंड का खूब ख्याल रखती है। वो उनकी हर छोटी बड़ी इच्छा का ध्यान रखती है। सोशल मीडिया पर इस लव स्टोरी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

सुर्खियों में उम्र का फासला
ये लव स्टोरी 23 साल की एक लड़की और 71 साल के बुजुर्ग की है। लड़की खुद से 48 साल बड़े बुजुर्ग को बेहद प्यार करती है और उनकी देखभाल भी करती है। दोनों का रिलेशनशिप बहुत अच्छा चल रहा था, कि तभी बुजुर्ग ने उससे शादी की बात की। शादी की बात सुनने के बाद से ही लड़की काफी दुविधा में है। क्योंकि बुजुर्ग के साथ घर बसाने को लेकर उसके मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

बच्चे नहीं चाहती लड़की
'द मिरर' की खबर के मुताबिक, बुजुर्ग शख्स का स्वास्थ्य फिलहाल बेहद अच्छा है। लड़की बुजुर्ग के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती है। हालांकि, वो इस शादी से बच्चे नहीं चाहती और उम्मीद कर रही है कि आगे भी उनकी जिंदगी अच्छी तरह चलेगी। हालांकि, बुजुर्ग की देखभाल को लेकर उसके मन में काफी चिंताएं हैं।

लड़की ने बोली ये बात
रेडिट पर बुजुर्ग की प्रेमिका ने लिखा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड की मां को अल्जाइमर है और वे बेहद कमजोर हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि बुजुर्ग की जिंदगी में भी एक पल ऐसा आएगा, जब उन्हें जरूरत से ज्यादा देखभाल की जरूरत होगी।

लोगों ने किया रिएक्ट
इ्स लव स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर लेनी चाहिए। वहीं कई लोगों का मानना है कि लड़की अपनी जिंदगी का बेहद कीमती समय बर्बाद कर रही है। एक यूजर ने कहा कि तुम उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि नर्स बनकर रह रही हो। अपनी उम्र नौकर बनकर मत बर्बाद करो।

भावुक हुए नेटिजन्स
एक यूजर ने बेहद ही इमोशनल कमेंट करते हुए कहा कि कैंसर के चलते उन्होंने अपने पति को खो दिया। मैंने अपने पति को बेहद प्यार किया। ऐसा कुछ भी नहीं था, जो मैं कर सकती थी और मैंने नहीं किया। ऐसे में अगर आप प्यार करते हो तो खुशी हां मिलती है, वो करो। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications