लॉटरी विजेता के साथ बदली बेचने वाले की किस्मत, ऐसे मिला 8 करोड़ का इनाम

america

लॉटरी लोगों की किस्मत तेजी से बदलती है। कुछ देशों में तो ये लीगल है, जबकि कुछ ने इसको बैन कर रखा है। वैसे आपने लॉटरी खरीदकर जीतने वालों के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे, जो लॉटरी बेचकर मालामाल हो गया। अब उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही।

16903 करोड़ का इनाम निकला

16903 करोड़ का इनाम निकला

दरअसल कैलिफोर्निया में एक दुकानदार कई सालों से लॉटरी टिकट बेच रहे थे। हाल ही में उन्होंने एक टिकट बेचा जिस पर 2.04 बिलियन डॉलर की लॉटरी निकली। भारत के हिसाब से ये राशि 16,903 करोड़ रुपये की होगी। ये कैलिफोर्निया लॉटरी इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी। इस लॉटरी को खरीदने वाला तो मालामाल हो गया था, लेकिन अब पता चला कि इसको खरीदने वाले का भी जैकपॉट लग गया है।

विक्रेता को मिला बिक्री बोनस

विक्रेता को मिला बिक्री बोनस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार लोगों ने इससे पहले लॉटरी में $1 बिलियन से अधिक जीते हैं, लेकिन $2 बिलियन से ज्यादा की लॉटरी किसी ने नहीं जीती। लॉटरी का टिकट लॉस एंजिल्स के अल्ताडेना में जो सर्विस सेंटर से खरीदा गया था। अब इस लॉटरी को बेचने वाले जोसेफ चाहायद को एक मिलियन डॉलर का बिक्री बोनस मिला है। भारत के हिसाब से ये राशि 8.26 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

लोगों को करते हैं मोटिवेट

लोगों को करते हैं मोटिवेट

ये राशि मिलने के बाद जोसेफ ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरा समर्थन करते हैं। मैं लोगों को हमेशा लॉटरी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। साथ ही उनको ये बताता हूं कि वो विजेता बनने जा रहे। वो इस राशि का इस्तेमाल परिवार के लिए करेंगे। उनके करीब 11 पोते-पोतियां हैं। उनके भविष्य को संवारने में ये राशि काफी मदद करेगी। वहीं दूसरी ओर एडविन कास्त्रो ने भी $2.04 बिलियन का पुरस्कार हासिल कर लिया है। उन्होंने भी इनाम के लिए कंपनी का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+