VIDEO: जंगलों में मिला 'खोया हुआ शहर', जमीन के अंदर नहर और ऊंचे-ऊंचे पिरामिड

नई दिल्ली: इंसानी सभ्यता कितनी पुरानी है? इसका कोई ठोस सबूत हमारे पास नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में अभी भी खनन कर पुरानी सभ्यताओं के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इसी कड़ी में शोधकर्ताओं को बड़ी कामयाबी मिली है, जिनको अमेजन के जंगलों में एक 'खोया हुआ शहर' मिला। इसकी लंबे वक्त से तलाश की जा रही थी।

पिरामिड भी मिले

पिरामिड भी मिले

पुरातत्वविद लगातार अमेजन के जंगलों में खोजबीन कर रहे थे। हाल ही में उन्हें वहां पर नई इंसानी सभ्यता का पता चला। साथ ही वहां पर मध्य युग की विशाल बस्तियां मिलीं। इस इलाके में विशाल पिरामिड भी थे, जिनका पता अब चला है। जिसकी ऊंचाई 7-8 मंजिल होगी। शोधकर्ता आसपास के इलाके की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही कि आने वाले दिनों में कई राज खुलेंगे।

LiDAR तकनीक का इस्तेमाल

LiDAR तकनीक का इस्तेमाल

नेचर पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने हाल ही में बोलिवियाई अमेजन के जंगलों के नीचे पिरामिड और नहरों की खोज की है। इसके लिए LiDAR तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसकी मदद से पुरातत्वविद 500-1400 ईसवी के कैसराबे संस्कृति से सैकड़ों अज्ञात संरचनाओं और बस्तियों को एक साथ देखने में सक्षम थे।

धारणा बदल गई

धारणा बदल गई

शोध के बाद ये अनुमान लगाया गया कि आक्रमणकारियों के आने से पहले यानी 1500 साल पहले अमेजोनियन लोगों ने इस जगह को बसाया था। साथ ही उनकी घनी आबादी इस इलाके में रहती थी। उनका सारा इलाका सड़कों से जुड़ा था। जिससे पता चलता है कि उनकी सभ्यता काफी उन्नत थी। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद क्रिस फिशर के मुताबिक हम जिस हिसाब से अमेजोनियन लोगों को देखते थे, ये उसके विपरीत है। उनकी धारणा अब बदल रही है।

11 बस्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं

11 बस्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं

फिशर के मुताबिक पहले उनको ये भी लगता था कि यहां पर छोटे-छोटे कबीले थे, लेकिन अब देखकर लग रहा कि ये शहर थे। बोलीविया में अभी तक 26 बस्तियों के बारे में पता चला है, लेकिन इसमें से 11 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इसके कई दूसरे राज पर से भी पर्दा हटेगा।

ऐसे हुई खोज

ऐसे हुई खोज

सबसे पहले शोधकर्ताओं ने एक हेलीकॉप्टर पर लेजर मैपिंग डिवाइस लगाया। इसके बाद इसको अमेजन के जंगलों के ऊपर उड़ाया गया। इससे उन्हें एक थ्री-डी इमेज मिली। साथ ही जमीन की सही आकृति का अनुमान लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+