VIDEO: अपने बच्चे के साथ पटरी पार कर रही थी हथिनी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, जीता दिल

नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर पटरी पार कर रहे हाथी और उसके बच्चे की जान बचा ली। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उस लोको पायलट की तारीफ कर रहा है। ड्राइवर ने जहां एक ओऱ बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली वहीं दूसरी ओर हाथी और उसके बच्चे की जिंदगी बचा ली। लोको पायलट की इस सूझबूझ ने कई लोगों के दिलों को जीत लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अचानक ट्रेन को रोकी

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अचानक ट्रेन को रोकी

इस वायरल वीडियो में एक हाथी अपने बच्चे के साथ ट्रेन की पटरी को पार करता नजर आ रहा है। तभी उस ट्रैक पर एक ट्रेन आ जाती है लेकिन लोको पायलट दूर से हाथी को देख लेता है और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अचानक ट्रेन को रोक देता है। जिससे हाथी और उसका बच्चा आराम से ट्रैक को पार कर जंगल की तरफ चले जाते हैं। घटना का वीडियो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो अलीपुरद्वार डिवीजन ने शेयर किया

वीडियो अलीपुरद्वार डिवीजन ने शेयर किया

जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट एससी सरकार और असिस्टेंट लोको पायलट टी कुमार की नजर जैसे ही पटरी पर जाते हाथी और उसके बच्चों पर पड़ी। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। घटना वे कैपिटल एक्सप्रेस स्पेशल लेकर शाम के 4:45 बजे के आसपास जा रहे थे। घटना अलीपुर द्वार जक्शंन और राजा भट खाबा के बीच हुई है। वीडियो अलीपुरद्वार डिवीजन ने शेयर किया है।

देखें वायरल वीडियो

देखें वायरल वीडियो

वीडियो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो को ट्विटर पर 7 अप्रैल को शेयर किया गया है। इस क्लिप को 3,000 से ज्यादा बार देखा गया और कई प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। लोको पायलट की इस समझदारी को देखने के बाद सभी उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यहां क्लिक कर देखें हाथी का वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+