lockdown में सड़क पर घूम रहे शख्स को गैंडे ने दौड़ाया, फिर थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा...देखें Video

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लागू है। सड़कें सूनी और बाजार बंद हैं, हालांकि ऐसे लोग भी हैं जो इस महामारी की गंभीरता को समझ नहीं रहे और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन लोगों को अब प्रकृति ने सबक सिखाने का जिम्मा लिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें सड़क पर घूम रहे लोगों के पीछे खतरनाक गैंडा भागता दिखाई दे रहा है।

लॉकडाउन में सड़कों पर आए जंगली जानवर

लॉकडाउन में सड़कों पर आए जंगली जानवर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायरल हो रहा यह वीडियो नेपाल का है। दरअसल, लॉकडाउन के बाद सड़कों पर लोग कम और जंगली जानवर ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें जानवर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इसी से जुड़ा एक और वीडियो नेपाल से सामने आया है जहां एक लॉकडाउन के बीच सड़क पर गैंडे को घूमते हुए देखा गया है। बता दें कि गैंडा बहुत ही खतरनाक जानवर होता है, वह किसी इंसान की बड़ी आसानी से जान ले सकता है।

गैंडे को देख शख्स ने लगा दी दौड़

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डा सड़क पर घूमता है तभी वहां एक शख्स देखकर दौड़ लगा देता है। गैंडे को अपनी तरफ आता देश युवक डर जाता है और तेजी से भागने लगता है। हालांकि कुछ दूर तक गैंडा भी युवक का पीछा करता है लेकिन अपनी जान बचाने में कामयाब रहता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है।

नेशनल पार्क से निकलकर सड़क पर आ गया था जानवर

प्रवीण कासवान ने कैप्शन में लिखा, 'तो इस गैंडे ने चीजों को अपने हाथ में लेने की सोची। निरीक्षण के लिए गए। राइनो का जंगल से बाहर निकलना बहुत कुछ होता है, यहां तक ​​कि लॉकडाउन के बिना भी।' मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के सड़कों पर घूम रहा यह गैंडा चितवन नेशनल पार्क से निकलकर सड़क पर आ गया था। वैसे तो गैंडे काफी आक्रामक होते हैं लेकिन ये वाला बस लॉकडाउन का निरीक्षण कर रहा था।

वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। क्रिकेटर से संरक्षणवादी बने केविन पीटरसन ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया है। बता दें केविन पीटरसन जंगली जानवरों के लिए एक चौरिटी भी चलाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Covid19: करीम मोरानी की दूसरी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, घर हुआ सील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+