Covid19: करीम मोरानी की दूसरी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, घर हुआ सील
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेहद करीबी और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दूसरी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसके कारण मोरानी का परिवार इस वक्त परेशानी में है, मालूम हो कि मोरानी की बड़ी बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसकी वजह से उनके घर काम करने वाली बाई और घरवालों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां सभी का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें उनकी दूसरी बेटी को भी कोरोना निकला है।

जोआ मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं
जोआ मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, इस बात की पुष्टि खुद करीम ने की है. जोआ और उनकी बहन शजा को फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दोनों अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं, जिस बिल्डिंग में मोरानी परिवार रहता है उसका नाम शगुन है,इस समय पूरी बिल्डिंग को लॉकडाउन कर दिया गया है।

जोया मोरानी 15 मार्च को राजस्थान से मुंबई लौटीं थी..
मालूम हो कि जोया को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शजा मोरानी मार्च के पहले हफ्ते में श्रीलंका से लौटी थीं, जबकि जोया मोरानी 15 मार्च को राजस्थान से मुंबई लौटीं थी। बताते चलें कि शजा मोरानी कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर चुकी हैं तो वहीं जोया मोरानी 'ऑलवेज कभी कभी' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं।

करीम मोरानी शाहरुख के बहुत अच्छे दोस्त हैं...
गौरतलब है कि करीम मोरानी किंग खान यानी कि शाहरुख के बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने उनकी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, करीम मोरानी के नाम काफी विवादों में सामने आया है। उन पर रेप केस का चार्ज से लेकर 2 जी घोटाले में भी नाम आया था, वैसे आपको बता दें कि करीम मोरानी ने शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' 'दिलवाले', 'रा. वन', 'हैपी न्यू इयर' जैसी बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है और अक्सर वो फिल्मी पार्टियों में किंग खान के ही साथ नजर आते हैं।

कोरोना से ग्रसित महाराष्ट्र
देश में 13 दिनों से लॉकडाउन जारी होने के बावजूद महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को ही राज्य में कोविड-19 के 120 नए मामले आए हैं, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 868 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को राज्य में संक्रमण से 7 और लोगों की मौत हुई। वसई में 9 महीने की गर्भवती महिला सहित ये मौतें मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में हुई हैं। राज्य में अभी तक 52 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण मरे हैं।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications