सचमुच 2023 से होगी समय के अंत की शुरुआत? 'जोंबी वायरस' को लेकर 'लिविंग नास्त्रेदमस' की डराने वाली भविष्यवाणी
लिविंग नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एथोस का कहना है कि साल 2023 से समय के अंत की शुरुआत होगी। इस समय जोंबी वायरस की वापसी भी होगी। जानिये क्या है एंटीक्राइस्ट और जोंबी वायरस?

माइकल दि नास्त्रेदमस दुनिया को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां करने के लिए प्रसिद्ध हैं। आने वाले सालों के लिए उन्होंने कई भयानक भविष्यवाणी की है। साल के शुरू होने पर इन बातों की चर्चा तेजी से होने भी लगी। खैर अब नास्त्रेदमस तो इस दुनिया में हैं नहीं लेकिन उनकी ये सच हुई बातें और आने वाले समय के लिए कही हुई बातें जबरदस्त चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब 'लिविंग नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले भविष्यवक्ता ने इस साल यानी 2023 के लिए ऐसी-ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एथोस ने 'एंटीक्राइस्ट' से लेकर 'जोंबी वायरस' तक के बारे में बताया है।

'आ रहे हैं एंटीक्राइस्ट'
लिविंग नास्त्रेदमस की कई डराने वाली भविष्यवाणियों में से एक एंटीक्राइस्ट्स की वापसी है। उनका कहना है कि साल 2023 इन एंटीक्राइस्ट्स की वापसी का गवाह बनेगा और इसी वक्त से अंत की शुरुआत होने लगेगी। उनका कहना है कि पवित्र बाइबिल में जिनका जिक्र किया गया है, ये कोई एक ही शख्स नहीं होगा।

'एथोस की अब तक की भविष्यवाणी निकली सटीक'
20 साल से भविष्य देखने का दावा करने वाले एथोस ने इससे पहले कोरोनावायरल जैसी महामारी की भी भविष्यवाणी की थी। इसके साथ ही क्वीन एलिजाबेथ की मौत, रूस और यूक्रेन की जंग और यहां तक कि एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने तक की भविष्यवाणी एथोस कर चुके हैं।

'अंटार्कटिका से निकलेगा जोंबी वायरस'
एथोस की लिस्ट में साल 2023 में होने वाली भयानक आपदाओं का जिक्र किया गया है। इस लिस्ट में न सिर्फ एंटीक्राइस्ट बल्कि, कई और भी डराने वाली वाकये शामिल हैं। इसमें क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी और अंटार्कटिका से उबरने वाले एक जोंबी वायरस की भी भविष्यवाणी की है।

'सबसे बड़े दुश्मन हैं एंटीक्राइस्ट'
बताते चलें कि एथोस जिस एंटीक्राइस्ट की बात कर रहे हैं, उसका जिक्र पवित्र बाइबिल में है। बाइबिल में इसे यीशू का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। इसके साथ ही ये समय के अंत की ओर भी इशारा करता है। इसका मतलब ये है कि साल 2023 में एंटीक्राइस्ट की वापसी होगी और तभी से समय का अंत भी शुरू हो जाएगा।

'ये कोई एक शख्स नहीं होगा बल्कि...'
डेली स्टार संग बातचीत में एथोस ने बताया कि कबला स्टडीज के अनुसार, ये एंटीक्राइस्ट खुद को साल 2023 और 2026 के बीच पूरी तरह से सामने ला देगा। इसके साथ ही बाइबिल के मुताबिक, ये सिर्फ एक शख्स है। लेकिन असल में ये कोई एक नहीं है। बल्कि एंटीक्राइस्ट तैयार हो चुके हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications