'Liver King' के नाम से है मशहूर है ये शख्स, पिज्जा-बर्गर की तरह खा जाता है जानवरों का लिवर और दिल

लिवर किंग के नाम से मशहूर ब्रायन जॉनसन जानवरों का दिल और लिवर ऐसे चबा डालते हैं, मानो कोई स्वादिष्ट खाना हो।

दुनिया में ऐसे न जाने कितने लोग हैं, जिन्हें जिंदगी अपने तरीके से जीने का शौक है। कई लोगों के खाने-पीने के अपने शौक होते हैं, तो कई लोगों के अपने रहन रहन के। ऐसा ही एक शख्स है ब्रायन जॉनसन, जिन्हें अपनी जबरदस्त मस्कुलर बॉडी के लिए जाना जाता है। ऐसी दमदार बॉडी बनाने के लिए ब्रायन नॉर्मल डाइट नहीं लेते, बल्कि ऐसी-ऐसी चीजें खाते हैं, जिनके बारे में सुनकर आप भी बौखला जाएंगे। ब्रायन जैसी डाइट लेना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है।

बिल्कुल कच्चा मांस खाता है ये शख्स

बिल्कुल कच्चा मांस खाता है ये शख्स

फिट और मुस्कुलर बॉडी पाने के लिए लोग बैलेंस्ड डाइट लेते हैं। कई लोग शाकाहारी खाना खाकर बॉडी को मेंटेन रखते हैं, तो कई लोग मांस मछली खाकर। लेकिन ब्रायन ऐसे शख्स हैं, जो मांस तो खाते हैं लेकिन एकदम कच्चा।

'लिवरकिंग' के नाम से हैं मशहूर

'लिवरकिंग' के नाम से हैं मशहूर

ब्रायन जॉनसन 'लिवरकिंग' के नाम से भी खूब मशहूर हैं। उन्हें ये नाम ऐसे ही नहीं मिला। इस नाम के पीछे भी एक कहानी छिपी है। दरअसल, ब्रायन जो डाइट लेते हैं, उसमें अधिकतर जानवरों का लिवर शामिल होता है। जानवरों के लिवर को ब्रायन बर्गर पिज्जा की तरह खा डालते हैं।

पूर्वजों के नक्शे कदम पर चल रहे ब्रायन

पूर्वजों के नक्शे कदम पर चल रहे ब्रायन

बताते चलें, ब्रायन का मानना है कि हमारे पूर्वज भी इसी तरह कच्चा मांस खा जाते थे। वे कभी इसे पकाते नहीं थे। यही कारण है कि वे खुद को हमारे पूर्वजों के लाइफस्टाइल का सीईओ मानते हैं। उनका कहना है कि वे पुराने लोगों की तरह खाना-पीना खाते हैं।

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

ब्रायन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अकसर फैंस के साथ अपनी डाइट और एक्सरसाइज की वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ब्रायन इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।

तंजानिया की जनजाति से की मुलाकात

बीते दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन चुके ब्रायन ने अपनी तंजानिया ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। ट्रिप के दौरान वे तंजानिया के लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने एक जानवर का दिल भी खाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देख फैंस भी हैरान रह गए।

कच्चा खाना खाते हैं लोग

पोस्ट को कैप्शन देते हुए ब्रायन ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हम जो कहते हैं, वही करते हैं। मैं कह सकता हूं कि ये जनजाति पूरे जानवरों में अच्छी चीजों को खा जाती है, जिनमें दिल, लिवर, गुर्दे, खून और हड्डियां शामिल होता है। इन लोगों में खूब एनर्जी होती है।

फैंस को नहीं आता यकीन

फैंस को नहीं आता यकीन

ब्रायन की मसल्स और शानदार बॉडी देखकर लोगों को यकीन नहीं होता कि ये सब सिर्फ जानवरों का कच्चा मांस खाने से बन सकती है। कई लोगों ने उनकी बॉडी की तुलना जनजाति के लोगों से की लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। क्योंकि ब्रायन कह रहे थे कि वे इन्हीं लोगों के जैसी डाइट लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+