ये है कलयुगी अर्जुन! पैरों से तीर कमान चलाकर भेदता है निशाना, वायरल हो रहा VIDEO
Kid bow and arrow video: इंटरनेट पर मौजूद कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनके जरिये लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं। और कई बार ये टैलेंट इतने अनोखे होते हैं कि इनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में उस वक्त हुआ, जब उसकी अद्भुत तीरंदाजी देखने को मिली।
आमतौर पर तीर से निशाना साधना लोगों के लिए कितना मुश्किल होता है। टार्गेट को हिट करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें लड़का हाथों से नहीं बल्कि पैरों से तीर कमान लेकर निशाना साध रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रुद्र प्रताप नाम का बच्चा लक्ष्य पर तीर चलाता दिख रहा है। युवा लड़का वीडियो में शीर्षासन कर रहा है और अपने पैरों से धनुष उठा रहा है। शीर्षासन करते हुए वो जिम्नास्टिक की स्थिति में धनुष और तीर उठाने के लिए आगे बढ़ता है। इसके बाद वीडियो को आगे देखने में पता लगता है कि वो सफलतापूर्वक अपने निशाने को भेद देता है।
लड़के का टैलेंट वाकई कमाल का है। जहां लोगों के लिए हाथों से भी ये करना मुश्किल हो जाता है वहीं बड़े आराम से ये बच्चा अपने पैरों का इस्तेमाल करके तीर कमान से निशाना साध रहा है। इसलिए ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। लोग बच्चे का वीडियो लाइक करने के साथ उसे अप्रीशिएट भी कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
बच्चे का ये वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। एक लाख लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया। लोग तीरंदाजी करने वाले इस बच्चे को कलयुगी अर्जुन भी बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लड़के को अपनी प्रतिभा दिखाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कई लोगों ने लड़के के भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications