एक ही सांस में छोटे से बच्चे ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, लोग बोले- 'हर हर महादेव'
Kid reciting shiv tandav stotra: कई बच्चे इतने टैलेंटेड होते हैं कि उन्हें देखकर यकीन ही नहीं होता कि ये ऐसा भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है। आध्यात्म में लीन इस बच्चे का वीडियो देखने के बाद आप भी एक बार को हैरत में पड़ जाएंगे।
आजकल के समय में बच्चे मॉडर्न होते जा रहे हैं। ऐसे में अगर भगवान से जुड़ाव बच्चों का देखा जाता है तो ये अपने आप में काफी मनमोहक लगने लगता है। क्योंकि किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और इसी बात को सुर्खियों में छाए इस बच्चे ने सच साबित भी किया है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस शिव तांडव स्तोत्र को याद करने या सिर्फ बोलने मात्र से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, उसे ये छोटा सा बच्चा फर्राटेदार तरीके से गा रहा है। बच्चे का कॉन्फिडेंस और गाने का तरीका वाकई देखने लायक है।
सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में शिव तांडव स्तोत्र अगर सुनने को मिले तो इसे सुनकर अलग ही ऊर्जा शरीर में भर आती है। लेकिन जिस तरह से ये छोटा सा बच्चा स्तोत्र गा रहा है, वाकई हैरानीभरा और काबिलेतारीफ है। जिस उम्र में बच्चे ठीक तरीके से बोलना भी नहीं सीख पाते, उस उम्र में बच्चा इतने कठिन स्तोत्र का जप कर रहा है।
वीडियो की शुरुआत में पहले शख्स बच्चे से पूछता है कि वो शिव तांडव स्तोत्र सुनाए तो बच्चा कहता है सुना दूं चाचा। शख्स कहता है कि सारे शिव भक्त खुश हो जाएंगे। इसके बाद बच्चा एक ही सांस में शुरू होता है तो रुकने का नाम नहीं लेता। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कमेंट में शिव भक्त और हर हर महादेव लिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications