दिल्ली मेट्रो में बच्ची ने हरियाणवी गाने पर किया धांसू डांस, VIDEO देख फैन हो गए लोग
Delhi metro: वायरल वीडियो में छोटी सी बच्ची हरयाणवी गाने पर शानदार डांस कर रही है। वीडियो देखने के बाद लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Girl dancing on Delhi metro: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार डांस वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों छाया हुआ है।
बीते दिनों से दिल्ली मेट्रो इन्फ्लुएंसर्स का अड्डा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल हुए, जिसमें लोग या तो डांस करते दिख रहे थे या फिर अतरंगी कपड़े पहनकर मेट्रो में नजर आए।
अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची मेट्रो के अंदर डांस करती दिख रही है। बच्ची जिस तरह से हरयाणवी गाने पर थिरक रही है, वो काफी मजेदार है। बच्ची के एक्सप्रेशंस से मेट्रो में तहलका मचा हुआ है।
(वीडियो-नीचे)
बच्ची के एक्सप्रेशंस से लोगों की नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही है। वीडियो को somi_sharma01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। बच्ची के डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है।
यहां देखें वीडियो...
लोगों ने बच्ची के वीडियो पर काफी रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि एक ने कहा कि जयपुर मेट्रो में क्यों धक्के खा रहे हो। एक ने कहा कि कितनी साहसी है। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही शानदार है। कई यूजर ने बच्ची की इस परफॉर्मेंस को शानदार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications